Book Title: Vardhaman Jivan kosha Part 2
Author(s): Mohanlal Banthia, Shreechand Choradiya
Publisher: Jain Darshan Prakashan

View full book text
Previous | Next

Page 253
________________ वर्धमान जीवन-कोश उसी समय सौधर्मेन्द्र ने द्वादश गणों के स्वामीपद को प्राप्त हुए गौतम गणधर की अति-भक्ति से दिव्य पूजनद्रव्यों के द्वारा त्रिलोक-नमस्कृत चरण-कमलों को पूजकर, नमस्कार कर और दिव्य गुणों के द्वारा स्तुति करके सब सत्पुरुषों के मध्य में 'ये इन्द्रभूति स्वामी हैं' ऐसा कहकर उनका इन्द्रभूति यह दूसरा नाम रखा । •६ इन्द्रभूति के माता-पिता का नाम : (क) इतश्च मगधे देशे गोवरग्रामनामनि। ग्रामे गोतमगोत्रोऽभूद्वसुभूतिरिति द्विजः ।।४।। तस्येन्द्रभूत्यग्निभूतिवायुभूत्यत्रिधाः सुताः। पत्न्यां पृथिव्यामभवंस्तऽपि गोत्रेण गोतमाः ।।५०।। --त्रिशलाका० पर्व १० मग ५ - मगध देश में-गोवर नामक ग्राम में वसुभूति नामक एक गौतम गोत्रीय ब्राह्मण रहता था। उसके पृथ्वी नाम की स्त्री थी। उसके तीन पुत्र हुए-इन्द्रभूति, अग्निभूति और वायुभूति । जिनका गौत्र गोतम था। (ख) पुहई-वसुभूई-सुओ गणहारी जयड इंदभुइ त्ति। बाणउई-वासाऊ गोव्वरगामुब्भवो पढमो ।। ---धर्मोप० पृ. २०७ इन्द्रभूति की माता का नाम पृथ्वी व पिता का नाम वसुभूति ब्राह्मण था। जन्मस्थान गोवर ग्राम (मगध देश) था । वाणवें वर्ष की आयु थो । .७ गौतम गणधर-प्रथम गणधर : (क) पढमो हु उसहसेणो कसरिसेणो य चारुदत्तो य। वजचमरो य वजो चमरो बलदत्तवेदभा।। ___णागो कुंथू धम्मो मंदिरणामा जओ अरिट्ठो य। सेणो चक्कायुधयो सयंभु कुंभो विसावो य ।। मल्लीणामो सुप्पहवरदत्ता सयंभुईदभूदोओ। उसहादीणं आदिमगणधरणामाणि एदाणि ।। ---तिलोप० अधि ४/गा ६६४ से ६६ पढमित्थ इंदभूई बीए पुण अग्गिभूइत्ति -आव- भाग २ निगा ५६३ मलय टीका-प्रथमोऽत्र गणधरमध्ये इन्द्रभूतिः इन्द्रभूति-भगवान महावीर के आदि-प्रथम गणधर थे। . (ग्व) एयारह गणहर तहो जायई, इंदभूइ धुरि धरि तणु कायई । -~-वढमाणच० मंधि १०/कड४० उन वीरप्रभु के के संघ में ग्यारह सुप्रसिद्ध गणधर हुए। उन सब में इन्द्रभूति-गौतम सर्व प्रथम गणधर थे। .८ साधु-समुदाय में प्रमुख इन्द्रभूति : .. श्रमणम्य भगवतो महावीरस्य इन्द्रभूतिप्रमुखाणि चतुर्दशश्रमणसहस्राणि १४००० - आव० निगा २८६ श्रमण भगवान् महावीर के १४००० साधुओं में प्रमुख–इन्द्रभूति थे । Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290 291 292 293 294 295 296 297 298 299 300 301 302 303 304 305 306 307 308 309 310 311 312 313 314 315 316 317 318 319 320 321 322 323 324 325 326 327 328 329 330 331 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392