Book Title: Purusharth Siddhyupay
Author(s): Nathuram Premi
Publisher: Shrimad Rajchandra Ashram

View full book text
Previous | Next

Page 60
________________ ३५ श्लोक ५५-६२ ] पुरुषार्थसिद्धच पायः। .... अन्वयाथों-[ इति ] इस प्रकार [ सुदुस्तरे ] अत्यन्त कठिनाईसे पार किये जानेवाले और [ विविधभङ्गगहने ] नाना भंगोंसे गहन वनमें [ मार्गमूढदृष्टीनाम् ] मार्गमूढदृष्टि पुरुषोंको अर्थात् मार्ग भूले हुए पुरुषोंको [ प्रबुद्धनयचक्रसञ्चाराः ] अनेक प्रकारके नय समूहको जाननेवाले [ गुरवः ] श्रीगुरु ही [ शरणं ] शरण [ भवन्ति ] होते हैं । भावार्थ-हिसाके अनेक भेदोंको वे ही गुरु समझा सकते हैं, जो नयचक्रके अच्छे ज्ञाता हैं । अत्यन्तनिशितधारं दुरासदं जिनवरस्य नयचक्रम् । खण्डयति धार्यमारणं मूर्धानं झटिति दुर्विदग्धानाम् ॥५६॥ अन्वयाथी -[जिनवरस्य] जिनेन्द्रभगवान्का [अत्यन्तनिशितधारं] अत्यन्त तीक्ष्ण धारवाला और [ दुरासदं ] दुस्साध्य [ नयचक्रम् ] नयचक्र [धार्यमारणं] धारण किया हुआ [दुर्विदग्धानाम्] मिथ्याज्ञानी पुरुषोंके [ मूर्धानं ] मस्तकको [झटिति] शीघ्र हो [खण्डयति] खंड खंड कर देता है। भावार्थ-जैनमतके नयभेद समझना बहुत कठिन है, जो मूढपुरुष विना समझे नयचक्रमें प्रवेश करते हैं, वे लाभके बदले हानि उठाते हैं। अवबुध्य हिस्य-हिसक-हिंसा-हिंसाफलानि तत्त्वेन । नित्यमवगूहमा निजशक्त्या त्यज्यतां हिंसा ।। ६० ॥ अन्वयाथी -[ नित्यम् ] निरन्तर [ अवगूहमानैः ] संवरमें उद्यमवान् पुरुषोंको [ तत्त्वेन ] यथार्थतासे [हिंस्यहिंसकहिंसाहिंसाफलानि] हिंस्य', हिंसकर, हिंसा और हिंसाके फलोंको [अवबुध्य] जानकर [ निजशक्त्या ] अपनी शक्त्यनुसार [ हिंसा ] हिंसा [ त्यज्यतां ] छोड़ना चाहिये । मद्यं मांसं क्षौद्र पञ्चोदुम्बरफलानि यत्नेन । हिंसाव्युपरतिकामैर्मोक्तव्यानि प्रथममेव ।। ६१॥ अन्वयाथों--[ हिंसाव्युपरतिकामैः ] हिंसा त्याग करनेकी कामनावाले पुरुषोंको [प्रथममेव] प्रथम ही [यत्नेन] यत्नपूर्वक [मद्य] शराब, [मांसं ] मांस, [क्षौद्रं] शहद और [ पंचोदुम्बरफलानि ] ऊमर, कठूमर, पीपल, बड़, पाकर ये पांचों उदुम्बर फल [ मोक्तव्यानि ] छोड़ देने चाहिए। मचं मोहयति मनों मोहितचित्तस्तु विस्मरति धर्मम् । विस्मृतधर्मा जीवो हिंसामविशङ्कमाचरति ॥ ६२॥ अन्वयाथों-[ मद्य ] मदिरा अर्थात् शराब [ मनो मोहयति ] मनको मोहित करती है, और [ मोहितचित्तः ] मोहितचित्त पुरुष [तु तो [धर्मम्] धर्मको [विस्मरति] भूल जाता है तथा १-हिस्य-जिनकी हिंसा की जावे, ऐसे अपने अथवा परजीवके द्रब्यप्राण और भावप्राण अथवा एकेन्द्रियादिक जीवसमास । २-हिंसक-हिंसा करनेवाला जीव । ३-हिंसा-हिंस्यके प्राणपीड़नकी अथवा प्राणघातकी क्रिया। ४-हिंसाफल-हिंसासे प्राप्त होनेवाले नरक निगोदादिक फल ।

Loading...

Page Navigation
1 ... 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140