Book Title: Kalidas Paryay Kosh Part 01
Author(s): Tribhuvannath Shukl
Publisher: Pratibha Prakashan

View full book text
Previous | Next

Page 411
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir रघुवंश 399 सेवा में चतुर सुग्रीव के हाथों के सहारे राम उतरे और विभीषण आगे-आगे मार्ग दिखाते चले। तथैव सुग्रीव बिभीषणादीनुपावचरत्कृत्रिमसंविधाभिः। 14/17 वहाँ से आकर उन्होंने सुग्रीव और विभीषण आदि मित्रों का भली-भाँति स्वागत-सत्कार किया। विलोल 1. चटुल :-[चटु + लच्] चंचल, चपल। त्रासातिमात्र चटुलैः स्मरयत्सु नेत्रैः प्रौढप्रिया नयनविभ्रमचेष्टितानि।9/58 जब उन्होंने उन हरिणों की डरी हुई आँखों को देखा, तो उन्हें अपनी प्रियतमा के चंचल नेत्रों का स्मरण हो आया और उनके हाथ ढीले पड़ गए। 2. चपल :-[चुप् + कल, उपधोकारस्य कारः] अस्थिर, चंचल, चलचित्त । प्रसादाभिमुखे तस्मिँश्चपलापि स्वभावतः। 17/46 स्वभाव से चंचल लक्ष्मी भी प्रसन्न मुख वाले अतिथि के पास आकर। 3. विलोल :- चंचल, चपल। रथो रथाङ्गध्वनिना विजो विलोल घण्टाक्वणितेन नागः। 7/41 धूल इतनी गहरी छा गई थी कि युद्ध क्षेत्र में पहियों का शब्द सुनकर ही वे समझ पाते थे, कि रथ आ रहा है। हाथियों के चंचल घंटियों की आवाज सुनकर ही वे समझ पाते थे, कि कोई हाथी आ रहा है। पृषतीषु विलोल मीक्षितं पवनाधूत लतासु विभ्रमाः। 8/59 तुम्हारी चंचल चितवन हरिणियों को मिल गई है और तुम्हारा चुलबुलापन वायु से हिलती हुई लताओं में पहुँच गया है। विवाह 1. कौतुकक्रिया :-[कुतुक + अण + क्रिया] विवाह संस्कार। कन्यकातनयकौतुकक्रियां स्वप्रभावसदृशीं वितेनतुः। 11/53 शास्त्र की विधि से अपने ऐश्वर्य के अनुकूल अपने पुत्रों और कन्याओं का विवाह कर दिया। 2. गृहमेधिन :-[ग्रह + क + मेधिन्] विवाह, गृहस्थ। यशसे विजिगीषूणां प्रजायै गृहमेधिनाम्। 1/7 For Private And Personal Use Only

Loading...

Page Navigation
1 ... 409 410 411 412 413 414 415 416 417 418 419 420 421 422 423 424 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444 445 446 447 448 449 450 451 452 453 454 455 456 457 458 459 460 461 462 463 464 465 466 467 468 469 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487