Book Title: Kalidas Paryay Kosh Part 01
Author(s): Tribhuvannath Shukl
Publisher: Pratibha Prakashan

View full book text
Previous | Next

Page 436
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir 424 कालिदास पर्याय कोश तदीयमाक्रन्दितमार्तसाधोगुहा निबद्धप्रति शब्ददीर्घम्। 2/28 सिंह की झपट से नंदिनी रंभाने लगी और उसकी ध्वनि गुफा में गूंज उठी। तं विस्मितं धेनुरुवाच साधो मायां मयोद्भाव्य परीक्षितोऽसि। 2/62 राजा दिलीप अचरज भरी आँखों से यह सब देख रहे थे, इतने में नंदिनी मनुष्य की बोली में बोलने लगी :-हे साधु! मैंने माया रचकर तुम्हारी परीक्षा ली थी। अद्धा श्रियं पालित संगराय पत्यर्पयिष्यत्यन्यां स साधुः। 13/65 सज्जन भरत मुझे सुरक्षित राज्यलक्ष्मी अवश्य ही सौंपेंगे। 2. संत :-[सन् + त] गुणी, पुण्यात्मा, कृपालु, दयालु, ऋषि। तं सन्तः श्रोतुमर्हन्ति सदसद्वयक्ति हेतवः। 1/10 इस काव्य को सुनने के अधिकारी भी वे ही सज्जन हैं, जिन्हें भले-बुरे की अच्छी परख है। संपद 1. अर्थ :-[ऋ + थन्] दौलत, धन, संपत्ति। अगृनुराददे सोऽर्थमसक्तः सुखमन्वभूत्। 1/21 लोभ छोड़कर धन इकट्ठा करते थे और मोह छोड़कर संसार के सुख भोगते थे। अप्यर्थकामौ तस्यास्तां धर्म एव मनीषिणः। 1/25 यद्यपि दंड और विवाह वास्तव में अर्थशास्त्र और कामशास्त्र के विषय हैं, फिर भी उनके हाथों में पहुँचकर धर्म के विषय बन गए थे। निर्बन्ध संजातरुषार्थकार्यमचिन्तयित्वा गुरुणामुक्तः। 5/21 पर जब मैंने बार-बार दक्षिणा मांगने के लिए उनसे हठ किया, तो वे बिगड़ खड़े हुए और मेरी दरिद्रता का विचार किए बिना ही बोल उठे :- । गामात्तसारां रघुरप्यवेक्ष्य निष्क्रष्टुमर्थं चकमे कुवेरात्। 5/26 रघु ने भी देखा कि पृथ्वी पर तो धन है नहीं, इसलिए उन्होंने निश्चय किया कि कुबेर से ही धन लिया जाए। 2. धन :-[धन् + अच्] संपत्ति, दौलत, धन, निधि, रुपया। वनाय पीतप्रतिबद्धवत्सां यशोधनो धेनुमृषेर्मुमोच। 2/1 तब यशस्वी राजा दिलीप ने बछड़े को बाँध दिया और ऋषि की गौ को जंगल में चराने के लिए खोल दिया। For Private And Personal Use Only

Loading...

Page Navigation
1 ... 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444 445 446 447 448 449 450 451 452 453 454 455 456 457 458 459 460 461 462 463 464 465 466 467 468 469 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487