Book Title: Kalidas Paryay Kosh Part 01
Author(s): Tribhuvannath Shukl
Publisher: Pratibha Prakashan

View full book text
Previous | Next

Page 449
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir रघुवंश 437 रामेण मैथिल सुतां दशकण्ठकृच्छ्रात्प्रत्युद्धृतां धृतिमयीं भरतो ववन्दे। 13/77 वैसे ही राम ने रावण रूपी संकट से जिसे उबार लिया था, उस विमान में बैठी हुई सीताजी को भरतजी ने जाकर प्रणाम किया। 5. मैथिली :-[मिथिलायां भवः + ङीप्] सीता का नाम। पुरमविशदयोध्यां मैथिली दर्शिनीनां कुवलयित गवाक्षां लोचनैरङ्गनानाम्। 11/93 फिर वे उस अयोध्या नगरी में पहुँचे, जहाँ सीताजी को देखने के लिए उत्सुक, नगर की सुंदर स्त्रियों की आँखें झरोखों में कमल के समान दिखाई पड़ रही थीं। स जहार तयोर्मध्ये मैथिली लोक शोषणः। 12/29 उस राक्षस ने राम और लक्ष्मण के बीच से सीताजी को हर लिया। संरम्भं मैथिली हासः क्षण सौम्यां निनाय ताम्। 12/36 वैसे ही सीताजी को हँसता देखकर, क्षण-भर के लिए सुंदर रूप धारण करने वाली शूर्पणखा भी एकदम बिगड़ गई। इत्युक्त्वा मैथिली भर्तुरङ्के निवेशिती भयात्। 12/38 सीताजी तो यह सुनते ही डर के मारे राम की ओट में जा छिपी। स रावणहृतां ताभ्यां वचसाचष्ट मैथिलीम्। 12/55 वह राम-लक्ष्मण से बोला कि सीताजी को रावण ले गया। तं दधन्मैथिलीकण्ठनिर्व्यापारेण बाहुना। 15/56 उन आभूषणों को, जो सीताजी के वन चले जाने से उनके कंठ में पड़ने से वंचित हो रहे थे, राम ने अपनी भुजाओं में। ताः स्वचारित्रमुद्दिश्य प्रत्याययतु मैथिली। 15/73 यदि सीता अपनी शुद्धता का प्रमाण देकर प्रजा को विश्वास दिलावें तो। 6. रघुवीरपत्नी :-सीता का विशेषण। श्वश्रूजनानुष्ठितचारुवेषां कीरथस्थां रघुवीरपत्नीम्। 14/13 सीताजी उस समय पालकी पर बैठी चल रही थीं, उन्हें कौशल्या आदि सासों ने बड़े मनोहर ढंग से वस्त्र और आभूषणों से सजा रखा था। 7. विदेहाधिपदुहिता :-सीता का विशेषण। For Private And Personal Use Only

Loading...

Page Navigation
1 ... 447 448 449 450 451 452 453 454 455 456 457 458 459 460 461 462 463 464 465 466 467 468 469 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487