Book Title: Shant Sudharas
Author(s): Vinayvijay
Publisher: Ashapuran Parshwanath Jain Gyanbhandar

View full book text
Previous | Next

Page 55
________________ बन्धुरबन्धुजनस्य दिवानिश - मसहायस्य सहायः । भ्राम्यति भीमे भवगहनेऽङ्गी, त्वां बान्धवमपहाय ॥ पालय० ॥ १३७ ॥ अर्थ :- यह धर्म बन्धुरहित का बन्धु है और असहाय व्यक्ति के लिए सहायभूत है । आप जैसे बन्धु का त्याग करने | वाले इस भीषण संसार में चारों ओर भटकते हैं ॥१३७॥ । द्रङ्गति गहनं जलति कृशानुः, स्थलति जलधिरचिरेण । तव कृपयाखिलकामितसिद्धि बहुना किं नु परेण ? ॥ पालय० ॥ १३८ ॥ अर्थ :- (हे जिनधर्म ! आपकी कृपा से) गहन जंगल नगर बन जाते हैं, अग्नि जल बन जाती है और भयंकर सागर भी पृथ्वी में बदल जाता है । आपकी कृपा से सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं । अतः अब दूसरों से क्या ? ॥१३८॥ इह यच्छसि सुखमुदितदशाङ्गं, प्रेत्येन्द्रादि-पदानि । क्रमतो ज्ञानादीनि च वितरसि, निःश्रेयस सुखदानि ॥ पालय० ॥ १३९ ॥ अर्थ :- (हे जिनधर्म !) इस लोक में आप दसों प्रकार से वृद्धिगत सुख प्रदान करते हो । परलोक में इन्द्र आदि के महान् पद प्रदान करते हो और अनुक्रम से मोक्षसुख प्रदान करने वाले ज्ञानादि भी प्रदान करते हो ॥ १३९ ॥ शांत-सुधारस ५५

Loading...

Page Navigation
1 ... 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96