Book Title: Jain Arti Sangraha
Author(s): ZZZ Unknown
Publisher: ZZZ Unknown

View full book text
Previous | Next

Page 120
________________ षट्खण्डागम विधान की आरती आज हम आरति करते हैं-२ षटखण्डागम ग्रंथराज की, आरति करते हैं।।टेक.।। महावीर प्रभू के शासन का ग्रंथ प्रथम कहलाया। उनकी वाणी सुन गौतम-गणधर ने सबको बताया।। आज हम आरति करते हैं-२ वीरप्रभू के परम शिष्य की, आरति करते हैं।।१॥ क्रम परम्परा से यह श्रुत, धरसेनाचार्य ने पाया। निज आयु अल्प समझी तब, दो शिष्यों को बुलवाया।। आज हम आरति करते हैं-२ श्री धरसेनाचार्य प्रवर की, आरति करते हैं।।२।। मुनि नरवाहन व सुबुद्धी, ने गुरु का मन जीता था। देवों ने आ पूजा कर, उन नामकरण भी किया था।। आज हम आरति करते हैं-२ पुष्पदंत अरु भूतबली की, आरति करते हैं।॥३॥ ___ श्री वीरसेन सूरी ने, इस ग्रंथराज के ऊपर। धवला टीका रच करके, उपकार कर दिया जग पर।। __ आज हम आरति करते हैं-२ वीरसेन आचार्य प्रवर की, आरति करते हैं।।४।। गणिनी माँ ज्ञानमती ने, इस ग्रंथ की संस्कृत टीका। लिखकर सिद्धान्तसुचिन्तामणि नाम दिया है उसका।। आज हम आरति करते हैं-२ श्री सिद्धान्तसुचिन्तामणि की, आरति करते हैं।५।। चन्दनामती माताजी, माँ ज्ञानमती की शिष्या। हिन्दी अनुवाद किया है, इस चिन्तामणि टीका का।। आज हम आरति करते हैं-२ सरल-सरस टीका की “सारिका'' आरति करते हैं।।६।। 120

Loading...

Page Navigation
1 ... 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165