Book Title: Jain Tattva Darshan Part 01
Author(s): Vardhaman Jain Mandal Chennai
Publisher: Vardhaman Jain Mandal Chennai

View full book text
Previous | Next

Page 23
________________ (7) मेरे गुरू गलत वाक्य सही वाक्य 1. म. साहेब झाडू निकालते हैं। - म.साहेब डंडासन से काजा निकालते हैं। 2. म. साहेब कपडा धोते हैं। - म. साहेब काप निकालते हैं। 3. म. साहेब पानी ढोलते हैं। - म.साहेब पानी परठते हैं। 4. म.साहेब गादी पर सोते हैं। - म.साहेब संथारा करते हैं। 5. म.साहेब खाना लेने जाते हैं। - म.साहेब गोचरी वहोरने जाते हैं। 6. म.साहेब खाना खाते हैं। - म.साहेब गोचरी वापरते हैं। 7. अंकल, अंकल आपका नाम क्या है? - म.साहेब आपका शुभनाम क्या है ? (8) दिनचर्या 1. सुबह उठकर 24 भगवान का स्मरण करके 8 कर्मों के क्षय के लिए 8 नवकार गिनें। 2. बाद में माता-पिता व बडों को प्रणाम करके उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। 3. स्नान कर जिनपूजा, गुरुवंदन एवं पाठशाला के लिए जाना चाहिए। 4. पूजा करने के बाद नवकारसी का पच्चक्खाण पालना चाहिए। 5. उसके बाद स्कूल, दुकान, ऑफिस, घर का कामकाज आदि करना चाहिए। 6. शाम को सूर्यास्त के पहले खाना खाकर रात्री भोजन का त्याग करना चाहिए। 7. शाम को आरती के लिए जिनमन्दिर जाना चाहिए। 8. उसके बाद धार्मिक अध्ययन हेतु पाठशाला जाना चाहिए। 9. सोते समय माता-पिता व बड़ों को प्रणाम कर 7 भय दूर करने के लिए 7 नवकार गिनकर सोना चाहिए।

Loading...

Page Navigation
1 ... 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56