Book Title: Dan Shasanam
Author(s): Vardhaman Parshwanath Shastri
Publisher: Govindji Ravji Doshi

View full book text
Previous | Next

Page 327
________________ दानशासनम् प्राप्ति के लिए, ज्ञानसमुद्रके पार जानेके लिए, समस्त रोग व अज्ञानको दूर करनेकेलिए, अवश्य करें ! जिसप्रकार अपने पुत्रके विद्याभ्यास व अपनी खेत के संरक्षण केलिए मनुष्य धनव्ययका विचार नहीं किया करता है उसी प्रकार इन पवित्र कार्योंके लिए धनव्ययकी मर्यादा नहीं रखनी चाहिये ॥ १४ ॥ १५ ॥ + विनयका महत्व २८८ अंकुरयति पल्लवयति व्याप्नोति पुत्रजडबुद्धिः । बहुफलति सरसगोहलवीर्येणलेव विनयधनदानात् ॥ १६ अर्थ – जिसप्रकार जमीनमें खातके डालने से सस्यकी समृद्धि होती है, उसीप्रकार अज्ञानी बालकों की जडबुद्धि में विनयरूपी धनके प्रदान करने से वह अंकुरिक होती है, पल्लवित होती हैं । उसका विकास होता है | अतः विनयगुणको धारण करना आवश्यक है ॥ १६ ॥ शास्त्रपठनयोग्यस्थान सौधे नगे वने रम्ये मंदिरे विमले स्थळे | शास्त्राणि पठतां नित्यं बुद्धिरंकुरयत्यहो ॥ १७ ॥ अर्थ – हे भव्य ! प्रतिनित्य महल में, पर्वतपर, वनमें मल मूत्र उच्छिष्टादिर इत निर्मलस्थान में जो प्रतिनित्य शास्त्रका स्वाध्याय करता है, उसकी बुद्धि अंकुरित होती है, अर्थात् उसके ज्ञानमें निर्मलता बढती है !! १७ ॥ पुस्तकादि दानफल पठतामुपदेष्णां पुस्तकगृहचित्तदेह रक्षणवित्तैः । यः कुरुते सुमनस्त्वं सम्यग्ज्ञानं स मोक्षमपि लभते ॥ १८॥ + संप्रत्यत्र न केवली किल कलौ त्रैलोक्यचूडामणि - | स्तद्वाचः परमासतेऽत्र भरतक्षेत्रे जगद्योतिताः ॥ सद्रत्नत्रयधारिणो यतिवरास्तासां समालंबनं । तत्पूजा जिनवाक्य पूजनतया साक्षाज्जिनः पूजितः ||

Loading...

Page Navigation
1 ... 325 326 327 328 329 330 331 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380