Book Title: Prashamrati Prakaranam
Author(s): Rajkumar Jain
Publisher: Paramshrut Prabhavak Mandal

View full book text
Previous | Next

Page 205
________________ रायचन्द्रजैनशास्त्रमालायाम् [एकविंशाधिकारः, मोक्षगमनविधानम् टीका-ईषन्मनाग् हस्वानामक्षराणां 'कखगघङ' इत्येषामुच्चारणाकाल उद्गिरणमुच्चारणं तत्तुल्यकालीयां तावत्प्रमाणां शैलेशीमेति । संयमेनानुत्तरेण वीर्येण च प्राप्तबलः शैलेशीमेति विगतलेश्यः । शैलेश इव मेरुरिव निष्प्रकम्पो यस्यामवस्थायां भवति, साऽवस्था शैलेशीति स्त्रीलिङ्गशब्दः पृषोदरादिपाठात् संस्क्रियते । शैलानामीशतया शैलानामीश्वरी सा शैलेश्यवस्थेति । विगता लेश्या भावाख्या यस्य स विगतलेश्यः। द्रव्यलेश्याभावाद्भावलेश्यानामसंभवः ।। २८३ ॥ ___ अर्थ-संयम और वीर्यके द्वारा बलको प्राप्त करके, लेश्या रहित हुए वह केवलीभगवान् शैलेशी अवस्थाको प्राप्त करते हैं । कुछ ह्रस्व पाँच अक्षरोंके उच्चारण करने में जितना समय लगता है, उतना ही काल इस शैलेशी अवस्थाका है। भावार्थ-चौदहवें गुणस्थानमें ही शैलेशी अवस्था प्राप्त होती है । शैलों-पहाड़ोंका ईशस्वामी होनेके कारण सुमेरुको शैलेश कहते हैं। सुमेरुकी तरह निश्चलता जिस अवस्थामें प्राप्त होती है; उसे शैलेशी अवस्था कहते हैं । समस्त योगोंके निरोध, उत्कृष्ट संवरकी प्राप्ति और लेश्याका अभाव हो जानेके कारण यह अवस्था चौदहवें गुणस्थानमें ही प्राप्त होती है । और ' क ख ग घ ङ ' अथवा 'अ इ उ ऋ ल' इन पाँच हस्व अक्षरोंके उच्चारण करनेमें जितना काल लगता है, उतना ही उसका काळ होता है। पूर्वरचितं च तस्यां समयश्रेण्यामथ प्रकृतिशेषम् । समये समये क्षपयत्यसंख्यगुणमुत्तरोत्तरतः ॥ २८४ ॥ टीका-प्रथममेव समुद्घातकाले रचितं व्यवस्थापितं समयश्रेण्यां समयपत्तौं । प्रकृतिशेष प्रवेद्यनामगोत्रायुषां यदवशिष्टमास्ते तत् प्रकृतिशेषम् । प्रतिसमयं क्षपयन्तसंख्येय. गुणमुत्तरेणोत्तरेषु समयेषु ॥ २८४ ॥ . अर्थ-पूर्वरचित अवशिष्ट कर्मप्रकृतियोंको शैलेशी अवस्थाके समयोंकी पंक्तिमें प्रत्येक समयमें उत्तरोत्तर असंख्यातगुणी असंख्यातगुणी खपाता है। भावार्थ-समुद्घातके समय वेदनीय, नाम, गोत्र और आयुकर्मका जो भाग शेष रह गया था, उस भागको शैलेशी कालके समयोंमें खपाता है । और प्रत्येक समयमें उत्तरोत्तर असंख्यातगुणे असंख्यातगुणे दलिकोंको खपाता है । अर्थात् प्रथम समयमें जितने दलिक खपाता है, दूसरे समयमें उनसे असंख्यातगुणे दलिकोंको खपाता है । इसी प्रकार आगेके समयोंमें भी असंख्यातगुणे दलिकोंको खपाता है। १- शैलेशीमेति ' इत्यारभ्य (प्रासबलः) इति पर्यन्तः पाठोः वारद्वयं लिखितः-फ० प्रती । २-दूसरी टीकामें सेवरकी सामर्थ्यसे बलको प्राप्त करके-ऐसा अर्थ किया है। ३-पूर्वारचितं-फ०। ४-नास्ति पदमिदं-फ० पुस्तके। ५-प्रकृतोशेषं-फ०। ६-मस्ति फ.।

Loading...

Page Navigation
1 ... 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242