Book Title: Vasudevhindi Bharatiya Jivan Aur Sanskruti Ki Bruhat Katha
Author(s): Shreeranjan Suridevi
Publisher: Prakrit Jainshastra aur Ahimsa Shodh Samsthan

View full book text
Previous | Next

Page 614
________________ ५९४ . वसुदेवहिण्डी : भारतीय जीवन और संस्कृति की बृहत्कथा वुच्छो (९२.२३) : 'बूढो' (व्यूढो-सं.) के अर्थ में प्रयुक्त । मूलपाठः 'उदरे वुच्छो' = पेट (ग) में धारण किया हुआ। वुट्टे (१२०.९) : छुट्टो [देशी प्राकृत ] ; उन्मुक्त; बन्धनमुक्त। [विष्–वियुक्त होना ]; विष्ट > विट्ठ > वुट्ट (अर्द्धमागधी प्रवृत्ति—प्रथमा एकवचन की विभक्ति 'अ: • 'की जगह 'ए')।। वेकड (१०६.७) : कथाकार द्वारा लहसुन, प्याज और हींग के साथ प्रयुक्त यह शब्द किसी उत्कट गन्धवाले पदार्थ की ओर संकेत करता है। मूलपाठ है : 'पलंडु लसुण-वेकङ-हिंगूणि छगलमुत्तेण सह रुचियाणि।' वेअड = विकट 1 वेण : वयण (१८०.१०) : [देशी] बिछावन; बिछौना; शय्या । वेयालीए (७९.६) : वेलाए (वेलायां—सं.) का यह प्रयोग-वैचित्र्य प्रतीत होता है। प्रसंग के अनुसार, वेला (तट) का ही अर्थ व्यक्त होता है। मूलपाठ : 'दहिणवेयालीए समुद्दमज्जणं सेवमाणी' = दक्षिण तट पर समुद्रस्नान का सेवन करती हुई। [स] संगार (५४.१८) : यह देशी शब्द है। इसका अर्थ ‘संकेत' है। संजाववेडं (२४७.१) : संयमितुं (सं.), समझाने के लिए; संयत या नियन्त्रित करने के लिए। संधुक्किम (२३८.७) : सन्धुक्षित (सं.), सुलगाया; सतेज किया। सउवग्यायं (१३३.१२) : सोपोद्घातं (सं. क्रि. वि.); उपोद्घात (भूमिका)-सहित । सएझय (६२.९) : [देशी ] प्रातिवेशिक; प्रातिवेश्मिक; पड़ोसी। सकण्णा (३६२.३) : सकर्णा (सं.), विदुषी। सक्खणे ! (३६९.७) : श्लक्ष्णे (सं.); सुन्दरि !; लावण्यवति !; चंचले ! कथाकार द्वारा निर्मित यह सम्बोधन-शब्द संस्कृत 'श्लक्ष्ण' का प्रतिरूप प्रतीत होता है, जिसके सुन्दरतावाची अनेक अर्थ विभिन्न कोशों में निर्दिष्ट हुए हैं। सच्छम (६७.१४) : [देशी ] सदृश के अर्थ में प्रयुक्त । सं. रूप 'सत्सम' या 'सक्षम' सम्भव है। सतीत (१७९.५) : शयित (सं.), सोया हुआ। 'य' का 'त'। यह भी प्रयोग-वैचित्र्य का ही निदर्शन है। सदुतिउ (१३७.२०) : सयुवतीक: या सद्वितीयकः (सं.); युवती-सहित या दूसरी के साथ । समकडकीमाणं कडिल्लं (९४.२६) : मूल ग्रन्थ के सम्पादकों ने ही इस प्रयोग पर प्रश्न-चिह्न लगाया है। प्रसंगानुसार अर्थ अनुमित है : (घोड़े) ने कमर को मटकाया; कमर को झटका दिया । कडिल्ल = कटि, कमेर। समय (१२१.१७) : (सं.) 'शास्त्र के अर्थ में प्रयुक्त ।

Loading...

Page Navigation
1 ... 612 613 614 615 616 617 618 619 620 621 622 623 624 625 626 627 628 629 630 631 632 633 634 635 636 637 638 639 640 641 642 643 644 645 646 647 648 649 650 651 652 653 654