Book Title: Jinaharsh Granthavali
Author(s): Agarchand Nahta
Publisher: Sadul Rajasthani Research Institute Bikaner

View full book text
Previous | Next

Page 13
________________ प्रामथने सुकवि- जिनहर्प राजस्थान के विशिष्ट कवि हैं जिन्होने साठ वर्ष पर्यन्त राजस्थानी, गुजराती भापा में निरन्तर साहित्य रचना करके उभय भापाओं के साहित्य भण्डार को खूब समृद्ध किया। उन्होने प्रधानतया जैन प्राकृत, सस्कृत कथा ग्रन्थों को आधार बनाकर रास, चौपाई भाषा-काव्यो को रचना की है। उनकी फुटकर रचनाए भी काफी मिलती हैं जिनका गत ३०० वर्षों में अच्छा प्रचार रहा है। जब हम वालक थे अपने घर, मन्दिर व उपासरो में कवि जिनहर्ष की रचनाय-स्तवन, सज्झाय, श्रावककरणी आदि सुनकर कवि के प्रति हमारा आकर्षण बढता गया। साहित्य क्षेत्र में जब हमने प्राचीन कवियो और उनकी रचनाओ की खोज का कार्य प्रारम्भ किया तो जिनहर्प की, रचनाओ का हमें विशेप परिचय मिला, तथा इतनी अधिक रचनाओ की जानकारी मिली जिसकी हमें कल्पना तक न थी। कवि का प्रारम्भिक जीवन राजस्थान में वीता पर किसी कारणवश स० १७३६ में कवि पाटण गए और उसके बाद केवल सं० १७३८ में राधनपुर चौमासा करने के अतिरिक्त स० १७६३ तक सभी समय पाटण मे,ही विताया। इसीलिए कवि की पिछली रचनाओ में गुजराती का प्रभाव विशेष रूप से देखा जाता है। प्रारम्भिक रचनाए अधिकांश राजस्थानी व कुछ हिन्दी में भी हैं। पाटण में अधिक रहने के कारण उनकी अनेक रचनाए वही के ज्ञानभण्डारों में उपलब्ध है और उनमें से बहुत-ती कृतियां तो कवि के स्वयं लिखित हैं।

Loading...

Page Navigation
1 ... 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 ... 607