Book Title: Kaise Banaye Aapna Career
Author(s): Chandraprabhsagar
Publisher: Jityasha Foundation
View full book text
________________
रोज लॉटरी खुलनी चाहिए। याद रखो, दुनिया में मुफ्त में कुछ नहीं मिलता। अरे, भीख माँगने के लिए भी आख़िर मेहनत करनी पड़ती है। मेहनती कभी भूखा नहीं मरता। मेहनत तो किसी भी क्षेत्र में करो, अपना रंग लाएगी। मेहंदी भी घिसने पर ही अपना रंग लाती है। ज़िंदगी तो खंडप्रस्थ की तरह है। जीना अपने आप में एक बहुत बड़ी चुनौती है। मरने के लिए तो कुछ नहीं करना पड़ता, पर जीने के लिए सब कुछ करना पड़ता है। सारे इंतज़ाम, सारी मेहनत जीने के लिए है, सुखी, समृद्ध और सम्मानित जिंदगी जीने के लिए है।। __ आज बुश अगर खुश है तो इस खुशी के कैरियर तक पहुँचने के लिए उन्होंने किस-किस तरह की मेहनत न की होगी? सोनिया अगर शिखर पर है, तो इस कैरियर के पीछे कोई-न-कोई कारण तो अवश्य है। रविशंकर महाराज आज अगर युवाओं के चहेते बने हुए हैं और स्वामी रामदेव जी देश-विदेश में अपनी पहचान बनाने में सफल हुए हैं, तो निश्चय ही इसमें उनकी कठिन मेहनत, महान सोच, महान कार्य-शैली ही प्रमुख है। ____ मैं मेहनत में विश्वास रखता हूँ। मैं चाहता हूँ हर व्यक्ति हर रोज़ बारह घंटे अवश्य मेहनत करे, फिर चाहे वे बारह घंटे दिन के हों या रात या के, पर मेहनत अवश्य करें। बात चाहे व्यक्तिगत स्तर की हो या पारिवारिक स्तर की, मेहनत अपना रंग अवश्य लाती है। यह व्यक्ति को सफल अवश्य बनाती
है।
जिन लोगों की माँगने की आदत है, मेरा अनुरोध है कि माँगो मत। किसी भी प्रकार की चोरी भी मत करो। किसी के चम्मच या किसी के जूते मत चुराओ। आत्म-निर्भरता के छोटे-छोटे काम शुरू कर दो। इस बात को मन से निकाल दो कि लोग क्या कहेंगे? लोग समृद्धि की इज्जत करते हैं। वे ज्ञान और चरित्र पैसे की पूजा ज़्यादा करते हैं। आप त्याग भी कीजिए, दान भी दीजिए, सहयोग भी कीजिए। आपके पास धन है तो ऐसे
21
Jain Education International
For Personal & Private Use Only
www.jainelibrary.org
Page Navigation
1 ... 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122