SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 123
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ अथ दीपशयनवरवधूलक्षणजातकादीनां वर्णनं नाम पञ्चमोल्लासः : 121 जिसके हाथ में गोठ-दामन (गोबन्धन स्थल व गाय के गले में बान्धने का धागा) का चिह्न हो, वह मनुष्य बहुत गौओं का स्वामी होता है और जिसके हाथ में कमडण्लु, ध्वज, कुम्भ व स्वस्तिक- ये चार चिह्न हों वह मनुष्य धनवान होता है। प्रतिरेखाधर्मरेखाश्च फलं - अनामिकान्त्यपर्वस्था प्रतिरेखा प्रभुत्वकृत् । ऊर्ध्वा पुनस्तले तस्य धर्मरेखेयमुच्यते ॥ 77 ॥ अनामिका अङ्गुली के अन्तपर्व पर विद्यमान आड़ी रेखा प्रभुता प्रदायक होती है और उसी अनामिका के नीचे ऊर्ध्वरेखा हो तो वह धर्म रेखा कहलाती है। रेखाभ्यां मध्यमास्थाभ्यामाभ्यां प्रोक्तविपर्ययः । तर्जनीगृहबन्धान्तर्लेखा स्यात्सुखमृत्युदा ॥ 78 ॥ उपर्युक्त दोनों रेखाएँ यदि मध्यमा अङ्गुली के नीचे हों, तो वह मनुष्य दरिद्री और अधर्मी होता है और तर्जनी अङ्गुली व गृहबन्ध के मध्य में रेखा हो तो वह सुखपूर्वक मरण देने वाली होती है। अङ्गष्ठपितृरेखान्तस्तिर्यग्रेखा पदप्रदा । अपत्यरेखाः सर्वाः स्युर्मत्स्याङ्गुष्ठतलान्तरे ॥ 79 ॥ यदि अँगूठे और पिता की रेखा के मध्य में तिर्यक् रेखा हो तो वह पद व पदोन्नति देने वाली होती है। मत्स्य व अँगूठे के बीच की रेखाओं से सन्तति की जाननी चाहिए। अङ्गुष्ठस्य तले यस्य रेखा काकपदाकृतिः । तस्य स्यात्पश्चिमे काले विपत्तिः शूलरोगतः ॥ 80 ॥ * जिस हाथ में के अँगूठे के तले कौए के पाँव जैसी रेखा हो, तो वह मनुष्य अपनी अन्तिम अवस्था में शूल रोग से मरता है । श्रिष्टान्यङ्गलिमध्यानि द्रव्यसञ्चयहेतवे। तानि चेच्छिद्रयुक्तानि त्यागशीलस्ततो नरः ॥ 81 ॥ चारों अङ्गुलियों की विभिन्नता यदि छिद्र रहित हो अर्थात् चारों अङ्गुलियाँ सम्मिलित सीधी जोड़ वाली और मध्य में छिद्र न दिखाई दे तो ऐसा व्यक्ति धनसम्पदा का बचत करता है और यदि मध्य में छिद्र दिखाई दे तो ऐसा व्यक्ति त्यागशील होता है । तर्जनीमध्यमारन्ध्रे मध्यमानामिकान्तरे । अनामिकाकनिष्ठान्तश्छिद्रे सति यथाक्रमम् ॥ 82 ॥ * इसके बाद वीरमित्रोदय के 'लक्षणप्रकाश' में कहा गया है— अत्र हेमाद्रिणा आयूरेखामणिबन्धमध्ये प्रदेशिनीं प्रापिणीभिस्तिसृभिर्लेखाभिः शतमायुरित्युक्तम् । तच्चोदहृतबहुवचनविरुद्धत्वान्मूलानुपलम्भाच्चोपेक्षणीयम् ॥ (लक्षणप्रकाश पृष्ठ 78)
SR No.022242
Book TitleVivek Vilas
Original Sutra AuthorN/A
AuthorShreekrushna
PublisherAaryavart Sanskruti Samsthan
Publication Year2014
Total Pages292
LanguageSanskrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari & Book_Gujarati
File Size22 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy