SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 157
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir 622 कालिदास पर्याय कोश विकीर्ण सप्तर्षिबलिप्रहासि भिस्तथान गांगैः सलिलैर्दिवश्च्युतैः। 5/37 सप्त ऋषियों के हाथ से चढ़ाए हुए पूजा के फूल और आकाश से उतरी हुई गंगा की धाराएँ हिमालय पर गिरती हैं। भूमेर्दिवामिवारूढं मन्ये भवनुग्रहात्। 6/55 पृथ्वी पर रहते हुए भी स्वर्ग में चढ़ गया हूँ। 3. स्वर्ग :-[स्वरितं गीयते-गै+क, सु+ऋज्+घञ्] बैकुण्ठ, स्वर्ग। कर्म यज्ञः फलं स्वर्गस्तासां त्वं प्रभवो गिराम्। 2/12 जिसके मंत्रों से यज्ञ करके लोग स्वर्ग प्राप्त कर लेते हैं। भुवनालोकनप्रीतिः स्वर्गिभिर्नानुभूयते। 2/45 पहले देवता लोग विमानों पर चढ़कर इस लोक से उस लोक में घूमते फिरते थे। स्वर्गाभिष्यन्दवमनं कृत्वेवोपनिवेशितम्। 6/37 मानो स्वर्ग का बढ़ा हुआ धन निकालकर इसमें ही ला भरा हो। स्वर्गाभिसंधि सुकृतं वञ्चनामिव मेनिरे। 6/47 स्वर्ग के लिए इतनी तपस्या करके हम लोग ठगे ही गए। दंष्ट्रा 1. दंष्ट्रा :-[दंश्+ष्ट्रन्+टाप्] बड़ा दाँत, हाथी का दाँत, विषैला दाँत । महावराहदंष्ट्रायां विश्रान्ताः प्रलयादि। 6/8 जो प्रलय के समय वराह भगवान् के जबड़ों से उबारी हुई पृथ्वी के साथ-साथ उनके जबड़ों में विश्राम किया करते हैं। 2. दशन् :- [दंश्+ल्युट् वि० नलोप:] दांत, काटना । अथ मौलिगतस्येन्दोर्विशदैर्दशनांशुभिः। 6/25 अपनी मन्द हँसी के कारण चमकते हुए दाँतों की दमक से। दण्ड 1. दण्ड :-[दण्ड्+अच्] यष्टिका, डंडा, छड़ी, गदा, मुद्गर, सोटा। यमोऽपि विलिखन्भूमिं दंडेनास्तमितित्विषा।। 2/23 अपने निस्तेज दण्ड से पृथ्वी को कुरेदते हुए यमराज ऐसे क्यों लग रहे हैं। 2. वेत्र :-[अज्+वल्, वी भावः] वेत, नरसल, लाठी, छड़ी। For Private And Personal Use Only
SR No.020427
Book TitleKalidas Paryay Kosh Part 02
Original Sutra AuthorN/A
AuthorTribhuvannath Shukl
PublisherPratibha Prakashan
Publication Year2008
Total Pages441
LanguageHindi
ClassificationDictionary
File Size15 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy