SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 408
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir 396 कालिदास पर्याय कोश विधातु 1. धात्र :-(पुं०) [धा + तृच्] सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा का विशेषण, निर्माता। रात्रिर्गता मतिमतांवर मुञ्च शय्यां धात्रा द्विधैव ननु धूर्जगतो विभक्ता। 5/66 हे परमबुद्धिमान् ! रात्रि ढल गई है, अब शय्या छोड़िए। ब्रह्मा ने पृथ्वी का भार केवल दो भागों में बाँटा है। धातारं तपसा प्रीतं ययाचे स हि राक्षसः। 10/43 जब ब्रह्माजी उसकी तपस्या से प्रसन्न हुए, तब उस राक्षस ने यही वरदान माँगा कि। नाभिप्ररूढाम्बुरुहासनेन संस्तूय मानः प्रथमेन धात्रा। 13/6 इनकी नाभि से निकले हुए कमल से उत्पन्न होने वाले ब्रह्माजी सदा इनके गुण गाया करते हैं। 2. परमेष्ठिन :-(पुं०) [परमेष्ठ + इनि] ब्रह्मा की उपाधि । आचरव्यौ दिवमध्यास्व शासनात्परमेष्ठिनः। 15/93 __ कहा कि ब्रह्मा की आज्ञा है, कि अब आप चलकर बैकुंठ में रहें। 3. पितामह :-(पुं०) [पितृ + डामहच्] ब्रह्मा का विशेषण, दादा, बाबा। अयोध्या सृष्टलोकेव सद्यः पैतामही तनुः। 15/60 वह अयोध्या ऐसी जान पड़ती थी मानो तत्काल सृष्टि करने वाले ब्रह्मा की चतुर्मुखी मूर्ति हो। 4. प्रजापति :-[प्र + जन् + ड + टाप् + पतिः] ब्रह्मा का विशेषण। स्वमूर्तिभेदेन गुणाग्यवर्तिना पतिः प्रजानामिव सर्गमात्मनः। 3/27 जैसे प्रजापति ब्रह्मा ने अपने सतोगुण वाले अंश से विष्णु के प्रकट होने पर यह समझ लिया कि अब हमारी सृष्टि अमर हो गई। 5. विधात् :-(पुं०) [वि + धा + तृच्] स्रष्टा, ब्रह्मा। अथाभ्यर्च्य विधातारं प्रयतौ पुत्र काम्यया। 1/35 पवित्र मन से राजा दिलीप और रानी सुदक्षिणा ने पुत्र की इच्छा से पहले ब्रह्माजी की पूजा की। तस्मिन्विधानातिशये विधातुः कन्यामये नेत्र शतैकलक्ष्ये। 6/11 वह कन्या क्या थी, ब्रह्मा की रचना की एक बहुत ही सुन्दर कला थी, जिसे सैकड़ों आँखें एकटक होकर देख रही थीं। For Private And Personal Use Only
SR No.020426
Book TitleKalidas Paryay Kosh Part 01
Original Sutra AuthorN/A
AuthorTribhuvannath Shukl
PublisherPratibha Prakashan
Publication Year2008
Total Pages487
LanguageHindi
ClassificationDictionary
File Size18 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy