Book Title: Sachitra Sushil Kalyan Mandir Stotra
Author(s): Sushilmuni, Gunottamsuri
Publisher: Sushil Sahitya Prakashan Samiti Jodhpur
View full book text
________________
दूसरी सखी ने एक कटासन बिछा दिया-"बैठिये आप!''और दोनों ने मधुर हास्य के साथ नमस्कार किया।
पद्मा टुकर-टुकर निहारती है-'यह दूत तो नहीं हो सकता। जरूर यही सुवर्णबाहु है। इतना तेजस्वी, इतना सुन्दर।'
नीची नजर झुकाए उसने पूछा-"भद्र पुरुष ! आप हमारी रक्षा करने आये हैं, बहुत अच्छा किया। बैठिए हम अभी गुरुवर को सूचित करती हैं।"
सुवर्णबाहु-"भद्रे ! आप कष्ट क्यों करती हैं। मैं ही ऋषिवर से मिल लूँगा।" फिर जरा नजदीक आकर बोलता है-"ओह ! मैंने आपका परिचय तो पूछा ही नहीं।"
पद्मा मुस्कराकर नीचे देखने लगती है। सहेली बोली-'भद्र पुरुष ! यह ऋषि कन्या लगती है न? परन्तु यह ऋषि कन्या नहीं राजकन्या है।"
"ओह ! यह तो इनकी शालीनता और सुन्दरता ही बताती है। क्या मैं जान सकता हूँ आपके भाग्यशाली माता-पिता कौन हैं ? राजमहल छोड़कर वन में क्यों आईं ?"
सहेली ने कहा-"यह रत्नपुर के विद्याधर राजा की पुत्री है। इसका जन्म होते ही पिता की मृत्यु हो गई।"
"ओह ! अशुभ हुआ........।" राजा बोला।
फिर राज्य के लिए राजकुमार आपस में लड़ने लगे। राज्य में विद्रोह हो गया। तब इनकी माता रत्नावली अपनी पुत्री को लेकर यहाँ आश्रम में आ गईं। गालव ऋषि रानी के भाई हैं।"
राजा-"तो महाराज सुवर्णबाहु के विषय में आपने कब सुना..........?" __ सहेली-एक दिन यहाँ कोई ज्ञानी मुनि पधारे थे। तब ऋषिवर ने मुनिवर से पूछा-"मुने! इस कन्या का पति कौन होगा ?"
ज्ञानी ने बताया-"वज्रबाहु राजा के पुत्र चक्रवर्ती सुवर्णबाहु को वक्र शिक्षित अश्व यहाँ लेकर आयेगा और वे इस कन्या का वरण करेंगे। यह चक्रवर्ती सम्राट् की पटरानी होगी।"
राजा हँसा-"ओह ! यह रहस्य है। आप तो सचमुच ही महारानी बनने योग्य हैं।"
तब तक राजा के अंगरक्षक सैनिक भी आ पहुँचे। सभी ने सम्राट् सुवर्णबाहु की जय बोली। सैनिकों को देखकर पद्मा सहेली के साथ वहाँ से चली गई। सहेली ने ऋषि से कहा-"गुरुदेव! महाराज सुवर्णबाहु हमारे आश्रम में पधारे हैं।" ___ ऋषि अत्यन्त प्रसन्न हुए-"अहा ! आज ज्ञानी संत का वचन सत्य हो गया।" फिर
गालव ऋषि, रानी रत्नावती तथा अन्य आश्रमवासी सम्राट् का स्वागत करने आये। राजा ने | ऋषि को प्रणाम किया।
24
क्षमावतार भगवान पार्श्वनाथ
Jain Education International 2010_03
For Private & Personal Use Only
www.jainelibrary.org
Page Navigation
1 ... 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290 291 292