Book Title: Labdhisara
Author(s): Manoharlal Shastri
Publisher: Paramshrut Prabhavak Mandal

View full book text
Previous | Next

Page 63
________________ लब्धिसारः। २९ । उससे संख्यातगुणा कृतकृत्यवेदकके प्रथमसमयमें संभवता दर्शनमोहके विना अन्य कर्मोका जघन्य स्थितिबन्ध है ३० । उससे संख्यातगुणा अपूर्वकरणके प्रथमसमयमें संभवता उन्हीं कर्मोंका उत्कृष्ट स्थितिबन्ध है ३१ । उससे संख्यातगुणा अनिवृत्तिकरणके अन्तभागमें संभवता उन्हीं कर्मोंका जघन्य स्थितिसत्त्व है ३२ । उससे संख्यातगुंणा अपूर्वकरणके प्रथमसमयमें संभवता उन्हीं कर्मोंका उत्कृष्ट स्थितिसत्त्व है । ३३ । इस प्रकार दर्शनमोहकी क्षपणाके अवसरमें संभवते अल्प बहुत्वके तेतीस स्थान हैं ॥ १६१॥१६२ ।। सत्तण्हं पयडीणं खयादु खइयं तु होदि सम्मत्तं । मेरुं व णिप्पकप सुणिम्मलं अक्खयमणंतं ॥ १६३॥ सप्तानां प्रकृतिनां क्षयात् क्षायिकं तु भवति सम्यक्त्वम् । मेरुरिव निष्प्रकंपं सुनिर्मलमक्षयमनंतम् ॥ १६३ ॥ अर्थ-अनन्तानुबन्धी चार दर्शनमोहकी तीन-इन सातों प्रकृतियोंके क्षयसे क्षायक सम्यक्त्व होता है वह सुमेरुके समान निश्चल है शंका आदि मलोंसे रहित है शिथिलताके अभावसे गाढ है और अन्तरहित है ॥ १६३ ॥ दंसणमोहे खविदे सिज्झदि तत्थेव तदियतुरियभवें । णादिकदि तुरियभवं ण विणस्सदि सेससम्मं व ॥१६४॥ दर्शनमोहे क्षपिते सिद्ध्यति तत्रैव तृतीयतुरीयभवे । ___ नातिक्रामति तुरीयभवं न विनश्यति शेषसम्यगिव ॥ १६४ ॥ अर्थ-दर्शनमोहका क्षय होनेपर उसी भवमें अथवा तीसरे भवमें या मनुष्यतिर्यंचका पहले आयु बन्धा हो तो भोगभूमि अपेक्षा चौथे भवमें सिद्धपदको पाता है। चौथे भवको नहीं उलंघन करता । और यह सम्यक्त्व शेषके उपशमिक क्षायोपशमिक सम्यक्त्वकी तरह नाशको नहीं प्राप्त होता ॥ १६४ ॥ सत्तण्हं पयडीणं खयादु अवरं तु खइयलद्धी दु। उक्कस्सखइयलद्धी घाइचउक्वक्खएण हवे ॥ १६५ ॥ सप्तानां प्रकृतीनां क्षयादवरा तु क्षायिकलब्धिस्तु । उत्कृष्टक्षायिकलब्धिर्घातिचतुष्कक्षयेण भवेत् ॥ १६५ ॥ अर्थ-सात प्रकृतियोंके क्षयसे असंयतसम्यग्दृष्टीके क्षायिकसम्यक्त्वरूप जघन्य क्षायकलब्धि होती है और चार घातिया कर्मोंके क्षयसे परमात्माके केवलज्ञानादिरूप उत्कृष्ट क्षायक लब्धि होती है ॥ १६५॥ __ इसप्रकार श्रीनेमिचंद्र सिद्धांतचक्रवर्ती विरचित क्षपणासार गर्भित लब्धिसारमें दर्शनलब्धिका व्याख्यान करनेवाला पहला अधिकार समाप्त हुआ ॥१॥

Loading...

Page Navigation
1 ... 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192