Book Title: Jain Agamo ka Arthashastriya Mulyankan
Author(s): Dilip Dhing
Publisher: Prakrit Bharti Academy
View full book text
________________ राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित 'आचार्य हस्ती स्मृति सम्मान' से विभूषित किया गया। अखिल भारतीय स्तर पर शाकाहार और व्यसन-मुक्ति के लिए उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उन्हें बेस्ट अवार्ड-2000' से सम्मानित किया गया। सतत् साहित्यसाधना व सेवा के लिए दर्जनों संस्थाओं ने उनको सम्मानित व अभिनन्दित किया है। अनेक साहित्यिक/सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उन्हें पुरस्कार मिले हैं। लेखक अशोक बोहरा के अनुसार 'यदि आप आध्यात्मिक क्षेत्र के स्थान पर केवल साहित्यिक लेखन करते तो कवि कुमार दुष्यन्त के समकक्ष हिन्दी के सुस्थापित हस्ताक्षर होते।' स्वाध्यायी के रूप में देश-विदेश में अनेक बार पर्युषणकालीन सेवाएँ दे चुके 36 वर्षीय डॉ. दिलीप धींग समाज, साहित्य और संस्कृति के विकास में बहुमूल्य योगदान कर रहे हैं। सम्पर्क : डॉ. दिलीप धींग ट्रेड हाउस, दूसरी मंजिल 26, अश्विनी बाजार उदयपुर (राजस्थान) दूरभाष:- 9414472720 (378)
Page Navigation
1 ... 405 406 407 408