Book Title: Jain Agam Vanaspati kosha
Author(s): Shreechandmuni
Publisher: Jain Vishva Bharati

View full book text
Previous | Next

Page 17
________________ प्रकाशकीय जैन विश्व भारती द्वारा आगम प्रकाशन के क्षेत्र में जो कार्य हो रहा है, वह न केवल मूर्धन्य विद्वानों, साहित्यकारों एवं धर्माचार्यों के लिये उपयोगी है वरन् उससे ही मानवता का कल्याण होना है। आगम-साहित्य जो स्वयं प्राणवान है एवं उसी में वर्तमान युग की समस्याओं के समाधान निहित है। उस आगम की ज्ञान सम्पदा को ढाई हजार वर्ष पुराने ग्रंथों को आधुनिक युग के सन्दर्भ में प्रस्तुत करना - निश्चित ही स्तुत्य एवं बहुमूल्य कार्य है। यह जितना जनोपयोगी है उतना ही दुरूह भी है। लेकिन पूज्य गुरुदेव श्री तुलसी के सान्निध्य, मार्गदर्शन, चिन्तन और प्रोत्साहन का सम्बल पाकर यह दुरूह कार्य संभव हुआ है। अनेक साधु-साध्वियां पूज्य गुरुदेव श्री तुलसी एवं पूज्य आचार्य श्री महाप्रज्ञ के सान्निध्य में अनेक दुस्तर धाराओं को पार पाने में समर्थ हुए हैं। "जैन आगम : वनस्पति कोश" आगम-प्रकाशन श्रृंखला का नवीन ग्रंथ है। आगमों में वनस्पति के अनेक शब्द एवं उनसे जुड़ा सम्पूर्ण दर्शन है। मुनि श्री श्रीचन्द "कमल" ने अथक परिश्रम करके उन वनस्पति शब्दों का संग्रह किया, उन शब्दों की छाया एवं अर्थ का अन्वेषण किया एवं प्रस्तुत ग्रंथ के रूप में उनका श्रम सामने है। इस कार्य में श्री झूमरमल बैंगानी का विशेष योगदान रहा। सेवाभावी कल्याण केन्द्र के विभागाध्यक्ष हैं, उन्होंने इस ग्रंथ के तैयार होने में उल्लेखनीय सहयोग किया। प्रस्तुत ग्रंथ से वनस्पति जगत को समझने में जहां सुविधा मिलेगी, वहीं चिकित्सा के क्षेत्र में भी इसका योगदान रहेगा । प्रस्तुत ग्रंथ में अनेक साधुओं की पवित्र अंगुलियों का योगदान रहा है, मुनि श्री दुलहराजजी मुनि श्री धनंजय कुमारजी ने भी अपना योगदान प्रदान किया। मैं इन सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। आशा है, पूर्व प्रकाशनों की भांति यह प्रकाशन भी विद्वानों एवं शोधकर्त्ताओं के लिये अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगा । जैन विश्व भारती, लाडनूं दिनांक 25 फरवरी, 1996 Jain Education International For Private & Personal Use Only ताराचन्द रामपुरिया मंत्री www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 ... 370