Book Title: Gau Vansh par Adharit Swadeshi Krushi
Author(s): Rajiv Dikshit
Publisher: Swadeshi Prakashan
View full book text
________________
घन मीटर के गैस प्लांट के लिये उसके साथ संडास जोड़ा जाय तो पंद्रह हजार खर्च आता है।
शासन, बैंक या खादी ग्रामोद्योग बोर्ड उसके लिये पूंजी देते हैं। पाँच पशुओं का दिन भर का गोबर-पचास किलो-दो घन मीटर गैस प्लांट के लिये काफी है।
गोबर गैस संयंत्र से प्राप्त स्लरी-उत्तम द्रव खाद है। उसे सीध या सुखाकर फसल को देते हैं। केंचुओं के लिये उत्तम भोजन है। 13.राख-खली-हड्डी
राख में पलाश के गुण हैं जिससे फसल हरी भरी होती है। राख छिड़कने से कुछ कीट नष्ट होते हैं। राख छिड़कने से फलों का पोषण होता है। प्याज की फसल में वह विशेष लाभकारी सिद्ध हुई है।
खली-अखाद्य खली जैसे निंबोली-करंज-अरंड-महुआ आदि फसल की उत्तम खाद है।
हड्डी- हड्डी चूरा - मछली का चूर्ण फलवाले वृक्ष के लिये विशेष फायदेमंद है। इससे स्फूरद तत्व की पूर्ति होती है। 14.समुन्दर का फेन
नदी-नालों से समुद्र में वनस्पति के अवशेष, मलमूत्र,खनिज द्रव्य गिरते रहते हैं। उनका नित्य मंथन समुद्र में चलता है समुद्र के नीचे की वनस्पतियाँ, जलचरों के अवशेष भी उसके साथ मिल जाते हैं। ज्वार-भाटा के कारण यह सारा निचोड़-फेन के रूप में समुद्र के किनारों पर जम जाता है। यह उत्तम खाद है। 15.जीवाणु खाद . कडधन्य, द्विदल अनाज और तिलहन फसलों के लिये विभिन्न जीवाणुओं की खाद विशेषतः बीज पर प्रक्रिया करने के लिये और खाद के रूप में इस्तेमाल होती है। जीवाणु खाद-प्रकार
नाम किस फसल पर उपयोग 1. रायजेवियम द्विदल जातियों पर चना, अरहर आदि 2. एजोटोबैक्टर एकदल धन, गेहूं, बाजरा आदि 3. एजोस्पाशरियम् गेहूं, गन्ना, जौ, मक्का, आदि 4. नीलहरित शैवाल धन 5. एजोला
6. स्त्रुडोमोनास गेहूँ, मका, धन, आदि स्वदेशी कृषि
धन
Page Navigation
1 ... 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110