Book Title: Abhidhan Rajendra Kosh ki Shabdawali ka Anushilan
Author(s): Darshitkalashreeji
Publisher: Raj Rajendra Prakashan Trust
View full book text
________________
षष्ठ परिच्छेद... [431]
अभिधान राजेन्द्र कोश की आचारपरक दार्शनिक शब्दावली का अनुशीलन
अंधो अंध पहंणितो, दूरमद्धाण गच्छति । अंधा अंधे का पथप्रदर्शक बनता है, तो वह अभीष्ट मार्ग से दूर भटक जाता है।
- अ.रा.पृ. 1/492; सूत्रकृतांग-1/1/2/19 अकसायं खु चरित्तं । कषायरहितता (वीतरागता) ही चारित्र है। __ - अ.रा.पृ. 1/574; बृहत्कल्प भाष्य-2712 अलं कुसलस्स पमादेन। बुद्धिमान साधक को अपनी साधना में प्रमाद नहीं करना चाहिए। ___- अ.रा.पृ. 1/598; आचारांग-1/2/4/85 इह लोए वि ताव नट्ठा, पर लोए वि नट्ठा। विषयासक्त व्यक्ति इस लोक में भी नष्ट होते हैं और परलोक में भी।
- अ.रा.पृ. 1/679; प्रश्न व्याकरण-1/4/16 धम्मस्स मूलं विणयं। धर्म का मूल विनय है।
- अ.रा.पृ. 1/696; बृहदावश्यक भाष्य 4441 अरई आउट्टे से मेघावी। जो अरति का त्याग करता है, वही बुद्धिमान है।
- अ.रा.पृ. 1772; पंचसंग्रह सटीक द्वार 4; आवश्यकबृहद्वृत्ति-अध्याय 4 धिग् द्रव्यं दुःखवर्धनम्। दुःखवर्धक द्रव्य को धिक्कार हो ।
- अ.रा.पृ. 1/803; पञ्चतंत्र-2/124 असंखयं जीवियं मा पमायए। जीवन असंस्कृत (संस्कार हीन ) है (इसलिए) प्रमाद मत करो।
- अ.रा.पृ. 1/819; उत्तराध्ययन-4/1 मणं परिजाणइ से-णिग्गंथे। जो स्वयं के मन को परखता (जानता) है वही निर्ग्रन्थ (साधु ) है।
- अ.रा.पृ. 1/875; आचारांग-2/3/15/778 न हिंस्यात् सर्वभूतानि। किसी भी प्राणी की हिंसा मत करो।
- अ.रा.पृ. 1/878; छान्दोग्य उपनिषद् अ.8 अहिंसा परमं धर्माङ्गम् ।। अहिंसा उत्कृष्ट धर्म का अंग है।
- अ.रा.पृ. 1/878; सूत्रकृतांग सटीक-2/2 उवसमसारं (ख) सामण्णं । उपशम श्रमणत्व का सार है।
- अ.रा.पृ. 1/884; बृहत्कल्पसूत्र-1/34 द्वितीय भाग :
तपसो निर्जराफलं दृष्टम । तप का फल निर्जरा है।
- अ.रा.पृ. 2/8 एवं 6/337; प्रशमरति-73 ज्ञानस्य फलं विरति। ज्ञान का फल विरति (त्याग) है।
- अ.रा.पृ. 2/8 एवं 6/337; प्रशमरति-72 सव्वेसिं जीवियं पियं । सभी को जीवन प्यारा है।
- अ.रा.पृ. 2/10; आचारांग- 1/2/3/78
Jain Education International
For Private & Personal Use Only
www.jainelibrary.org
Page Navigation
1 ... 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498 499 500 501 502 503 504 505 506 507 508 509 510 511 512 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522 523 524