SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 26
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ प्रशमरति दुष्प्रतिकारौ मातापितरौ स्वामी गुरूश्च लोकेऽस्मिन् । तत्र गुरूरिहामुत्र च सदुष्करतरप्रतिकारः ॥७१॥ अर्थ : इस लोक में माता, पिता, स्वामी ( राजा वगैरह ) और गुरु दुष्प्रतिकार्य हैं, उसमें भी गुरु तो इस लोक में और परलोक में अत्यन्त दुर्लभ प्रतिकार्य हैं ॥ ७१ ॥ विनयफलं शुश्रूषा गुरुशुश्रूषाफलं श्रुतज्ञानम् । ज्ञानस्य फलं विरतिर्विरतिफलं चाश्रवनिरोधः ॥७२॥ २५ अर्थ : विनय का फल श्रवण, श्रवण (गुरु के समीप किया हुआ) का फल आगमज्ञान, आगमज्ञान का फल विरति (नियम), विरति का फल संवर (आश्रव निवृत्ति) ॥७२॥ संवरफलं तपोबलमथ तपसो निर्जराफलं दृष्टम् । तस्मात् क्रियानिवृत्तिः क्रियानिवृत्तेरयोगित्वम् ॥७३॥ अर्थ : संवर का फल तपः शक्ति, तप का फल निर्जरा, निर्जरा का फल क्रिया - निवृत्ति, क्रियानिवृत्ति से योगनिरोध ॥७३॥ योगनिरोधाद् भवसन्ततिक्षयः सन्ततिक्षयान्मोक्षः । तस्मात्कल्याणानां सर्वेषां भाजनं विनयः ॥७४॥ अर्थ : योगनिरोध होने से भवपरंपरा का क्षय होता है, परंपरा (जन्मादि की) के क्षय से मोक्षप्राप्ति होती है,
SR No.034150
Book TitlePrashamrati
Original Sutra AuthorUmaswati, Umaswami
Author
PublisherAshapuran Parshwanath Jain Gyanbhandar
Publication Year2018
Total Pages98
LanguageSanskrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size1 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy