SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 33
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ अन्वयार्थ : [णाणं य] ज्ञान [ पुजा य] पूजा [ कुलं य] कुल [जादी ] जाति [ बलं य] बल [इड्ढी य] ऋद्धि,[तवो] तप और [ सरीरं] शरीर [अट्टविहं मदं] इन आठ प्रकार के मद को [जे] जो [छिण्णंति] नष्ट करते हैं [ते] वे [णिम्माणगा] मान रहित जीव [सिवस्स] मोक्ष के [ठाणं] स्थान को [ जंति] प्राप्त होते हैं। भावार्थ : जितने भी जीव मोक्ष गये हैं वे सभी मान रहित होकर ही मोक्ष गये हैं। ज्ञान, रूप आदि मद को छोड़कर जाति, कुल आदि का मद भी अन्ततः छोड़कर ही मोक्ष होता है। मद तो कषाय की तीव्रता में होता है और मन्दता में होता है। यह भी आत्मध्यान में बाधक है। सार यह है कि जो जितना निर्मद होता जाता है वह उतना ही अधिक पाता जाता है। अहंकार में विवेक रहित बुद्धि हो जाती है जिससे रावण की तरह जीव सही-गलत नहीं सोच पाता है और वही करता है जो कषाय कराती हैं।
SR No.034024
Book TitleTitthayara Bhavna
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPranamyasagar
PublisherUnknown
Publication Year
Total Pages207
LanguagePrakrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size1 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy