SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 411
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ भगवती सूत्र श. ९ : उ. ३१ : सू. ३३-४३ स्वीकार करता है। मिथ्यात्व-पर्यवों के उत्तरोत्तर परिहानि तथा सम्यग्-दर्शन के पर्यवों की उत्तरोत्तर परिवृद्धि होने के कारण उसे सम्यक्त्व की प्राप्ति होती है और सम्यक्त्व-प्राप्ति के क्षण में ही विभंग-ज्ञान अवधि-ज्ञान में बदल जाता है। ३४. भंते ! सम्यक्त्व आदि की प्रतिपत्ति के समय उस अश्रुत्वा-पुरुष में कितनी लेश्याएं होती गौतम! तीन विशुद्ध लेश्याएं होती हैं, जैसे-तैजस-लेश्या, पद्म-लेश्या, शुक्ल-लेश्या। ३५. भंते! उसमें कितने ज्ञान होते हैं? गौतम! तीन ज्ञान होते हैं-आभिनिबोधिक-ज्ञान, श्रुत-ज्ञान, अवधि-ज्ञान । ३६. भंते! क्या वह योग-सहित होता है? योग-रहित होता है? गौतम! योग-सहित होता है, योग-रहित नहीं होता। यदि वह योग-सहित होता है, तो मनो-योगी होता है? वचन-योगी होती है? काय-योगी होता है? गौतम! मनो-योगी भी होता है, वचन-योगी भी होता है, काय-योगी भी होता है। ३७. भंते! क्या वह साकार-उपयोग से युक्त होता है? अनाकार-उपयोग से युक्त होता है? गौतम! वह साकार-उपयोग से भी युक्त होता है, अनाकार-उपयोग से भी युक्त होता है। ३८. भंते! वह किस संहनन वाला होता है? गौतम! वज्रऋषभनाराच-संहनन वाला होता है। ३९. भंते! वह किस संस्थान वाला होता है ? गौतम! छह संस्थानों में से किसी एक संस्थान वाला होता है। ४०. भंते! वह कितनी ऊंचाई वाला होता है? गौतम! जघन्यतः सात रत्नी, उत्कृष्टतः पांच-सौ-धनुष्य की ऊंचाई वाला होता है। ४१. भंते! वह किस आयु वाला होता है? गौतम! जघन्यतः कुछ-अधिक-आठ-वर्ष, उत्कृष्टतः पूर्व-कोटि-आयु वाला होता है। ४२. भंते ! वह वेद-सहित होता है? वेद-रहित होता है? गौतम! वेद-सहित होता है, वेद-रहित नहीं होता। यदि वेद-सहित होता है तो क्या स्त्री-वेद वाला होता है? पुरुष-वेद वाला होता है? पुरुष-नपुंसक वेद वाला होता है? नपुंसक-वेद वाला होता है? गौतम! वह स्त्री-वेद वाला नहीं होता, पुरुष-वेद वाला होता है, नपुंसक-वेद वाला नहीं होता, पुरुष-नपुंसक वेद वाला होता है। ४३. भंते ! वह कषाय-सहित होता है? कषाय-रहित होता है? गौतम! कषाय-सहित होता है, कषाय-रहित नहीं होता। ३४१
SR No.032416
Book TitleBhagwati Sutra Part 01
Original Sutra AuthorN/A
AuthorKanakprabhashreeji, Mahendrakumar Muni, Dhananjaykumar Muni
PublisherJain Vishva Bharati
Publication Year2013
Total Pages546
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari & agam_bhagwati
File Size14 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy