SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 43
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ जाओगे—ज्योति-कण भी भिन्न है—जिस दिन तुम अभिन्न हो जाओगे; जिस दिन लगेगा मैं शून्याकाश हूं। ऐसा तो कहते हैं भाषा में कि मैं शून्य आकाश हूं। जब तक 'मैं' है, तब तक यह कैसे हो सकेगा? मैं है तो आकाश अलग रहेगा। जब ऐसा प्रतीत होगा कि शून्याकाश है, तब मैं तो नहीं रहूंगा। शून्याकाश ही रहेगा। कहते हैं : अहं ब्रह्मास्मि-मैं ब्रह्म हूं। लेकिन जब ब्रह्म होगा तब मैं कैसे रहेगा? ब्रह्म ही रहेगा, मैं नहीं रहूंगा। पर कहने में और कोई उपाय नहीं। ____ भाषा तो सोए हुए लोगों की है। भाषा तो उनकी है जो परदेस में बस गए और जिन्होंने परदेस को स्वदेश मान लिया है। मौन ही ज्ञानियों का है; भाषा तो अज्ञानियों की है। तो जैसे ही कुछ कहो, कहते ही सत्य असत्य हो जाता है। 'अहं ब्रह्मास्मि ! मैं ब्रह्म हूं। मैं आकाश हूं।'-कहते ही असत्य हो गया।...आकाश ही है! लेकिन यह भी कहना 'आकाश ही है' पूरा सत्य नहीं है, क्योंकि 'ही' बताता है कि कुछ और भी होगा, अन्यथा 'ही' पर जोर क्यों है? 'आकाश है', इतने कहने में भी अड़चन है, क्योंकि जो है वह 'नहीं' हो सकता है। हम कहते हैं, मकान है; कभी मकान नहीं हो जाता है, गिर जाता है, खंडहर हो जाता है। हम कहते हैं, आदमी है; कभी आदमी मर जाता है। आकाश इस तरह तो नहीं है कि कभी है और कभी नहीं है। आकाश तो सदा है। तो आकाश है, ऐसा कहना पुनरुक्ति है। आकाश का स्वभाव ही होना है, इसलिए 'है' को क्या दोहराना? 'है' कहना तो उन चीजों के लिए ठीक है जो कभी 'नहीं' भी हो जाती हैं। मनुष्य है। एक दिन नहीं था, आज है, कल फिर नहीं हो जायेगा। हमारी 'है' तो दो 'नहीं' के बीच में है। आकाश की 'है' कल भी है आज भी है, कल भी है। दो 'है' के बीच में है' का क्या अर्थ? दो 'नहीं' के बीच में 'है' का अर्थ होता है। ___ आकाश है, यह भी पुनरुक्ति है। कहें आकाश। लेकिन 'आकाश' जब कहते हैं, शब्द जब बनाते हैं, तभी भूल हो जाती है। आकाश कहने का अर्थ ही हुआ कि कुछ और भी है जो आकाश से अन्यथा है, भिन्न है। अन्यथा शब्द की क्या जरूरत है? अगर एक ही है तब तो एक कहने का भी कोई प्रयोजन नहीं। एक तो तभी सार्थक है जब दो हो, तीन हो, चार हो, संख्या हो। 'आकाश' भी क्या कहना? इसलिए ज्ञान तो मौन है। परम ज्ञान को शब्दों तक लाना असंभव है। लेकिन हम धन्यभागी हैं कि अष्टावक्र जैसे किन्हीं पुरुषों ने अथक, असंभव चेष्टा की है। जहां तक संभव हो सकता था, सत्य की सुगंध को शब्द तक लाने का प्रयास किया है। और इतना खयाल रखना कि अष्टावक्र जैसी सफल चेतना बहुत कम है। बहुतों ने प्रयास किया है सत्यं को शब्द तक लाने का सभी हारे हैं। हारना सुनिश्चित है। मगर अगर हारे हुओं में भी देखना हो, तो अष्टावक्र सबसे कम हारे हैं; सबसे ज्यादा जीते हैं। सुनोगे ठीक से तो घर की याद आयेगी। शुभ है कि लगा ज्योति-कण हूं। तैयारी रखना खोने की। किसी दिन लगेगा ज्योति-कण भी खो गया, आकाश ही बचा। तब पूरा मतवालापन छायेगा। तब डूबोगे सत्य की शराब में। तब नाचोगे। तब अमृत की पूरी झलक मिलेगी। समाधि का सूत्रः विश्राम 29
SR No.032109
Book TitleAshtavakra Mahagita Part 01
Original Sutra AuthorN/A
AuthorOsho Rajnish
PublisherRebel Publishing House Puna
Publication Year1996
Total Pages424
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size12 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy