SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 208
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ फ्रैक्चर हो, तभी से आदि जुड़ने की! (१०) १६७ ठीक हुआ, निमित्त कौन है? वह सब वही का वही है। यानी नया नहीं है कुछ भी। फ्रैक्चर हुआ, उसे लोग क्या कहते हैं? गिर गया और लग गई। डॉक्टर भी क्या कहते हैं? प्रश्नकर्ता : फ्रैक्चर हो गया। दादाश्री : हाँ, और भगवान की भाषा में वह क्या है? जुड़ने की शुरूआत हुई है। अब इसे लोग 'फ्रैक्चर हुआ' ऐसा कहते हैं। अब फ्रैक्चर के ठीक होने की शुरूआत को लोग 'फ्रैक्चर हुआ' ऐसा कहते हैं। फ्रैक्चर तो हो चुका था पहले। यह तो जब फ्रैक्चर होता है, उसी मिनट से कुछ अंतराल पर नहीं, लेकिन उसी सेकन्ड से जुड़ने की शुरूआत हो जाती है। आपको समझ में आया? जुड़ने की शुरूआत हो जाती होगी न? प्रश्नकर्ता : समझ में नहीं आया। दादाश्री : फ्रैक्चर होने के बाद फिर से फ्रैक्चर नहीं होता न? प्रश्नकर्ता : नहीं, फ्रैक्चर तो एक ही बार होता है न! दादाश्री : फिर जुड़ता होगा या फिर से फ्रैक्चर हो रहा होगा? प्रश्नकर्ता : फिर से फ्रैक्चर नहीं होता, वह फिर जुड़ता ही है। दादाश्री : तभी से, उसी मिनट से जुड़ने लगता है। आपको वह समझ में आया? फर्क, परिणाम में या भोगवटे में? प्रश्नकर्ता : यह बात तो ठीक से समझ में आई, लेकिन ये टूटने के जो कारण हैं, कॉज़ेज़ हैं, वे किसी भी प्रकार से निर्मूल हो सकते हैं क्या?
SR No.030018
Book TitleAptavani Shreni 07
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDada Bhagwan
PublisherDada Bhagwan Aradhana Trust
Publication Year2013
Total Pages350
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size1 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy