SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 42
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ श्रीवीतरागाय नमः । श्रीसोमसेनभट्टारक-विरचित त्रैवर्णिकाचार । पहला अध्याय । मङ्गलाचरण । श्रीचन्द्रप्रभदेवदेवचरणौ नत्वा सदा पावनौ, ___संसारार्णवतारको शिवकरौ धर्मार्थकामप्रदौ । वर्णाचारविकासकं वसुकरं वक्ष्ये सुशास्त्रं परं, यच्छ्रुत्वा सुचरान्त भव्यमनुजाः स्वर्गादिसौख्यार्थिनः ॥१॥ जो धर्म, अर्थ और काम इन तीन पुरुषार्थों की प्राप्तिके कारण हैं, सुख देनेवाले हैं और भव्यपुरुषोंको संसार-समुद्रसे तारनेवाले हैं उन श्रीचन्द्रप्रभदेवके कान्तिमान् पवित्र चरणोंको नमस्कार कर त्रिवर्णाचार नामके परम पवित्र शास्त्रको कहूँगा । यह शास्त्र पुण्यका करनेवाला है और ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य इन तीनों वर्गों के नित्य-नैमित्तिक आचरणोंको प्रकट करनेवाला है । जिसे सुनकर स्वर्गादि सुखोंको चाहनेवाले भव्य पुरुष उत्तम मार्गमें लगेंगे ॥१॥ या श्रीमद्धरिवंशवंशजलजाल्हादैकसूर्योपमो, ये के धर्मपरायणा गुणयुतास्तेषां सदा स्वाश्रयः। . ज्ञानध्यानविकासको मुनिजनैः सेव्यो मुदा धार्मिकैः, स श्रीमान्मुनिसुव्रतो जिनपतिर्दद्यान्मनोवाञ्छितम् ॥ २॥ .
SR No.023170
Book TitleTraivarnikachar
Original Sutra AuthorN/A
AuthorSomsen Bhattarak, Pannalal Soni
PublisherJain Sahitya Prasarak Karyalay
Publication Year1924
Total Pages440
LanguageSanskrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size36 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy