SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 250
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ 152 भद्रबाहुसंहिता को साधारण कष्ट, अच्छी वर्षा, सुभिक्ष और व्यापार में साधारण लाभ होता है। वज्रपात का योग अधिक रहता है । इस दिन गुरुवार को गन्धर्वनगर दिखलाई पड़े तो भी जनता को विशेष लाभ, अच्छी वर्षा, सुभिक्ष, श्रेष्ठ फसल, व्यापार में लाभ और सभी प्रकार का अमन-चैन रहता है। शुक्रवार को गन्धर्वनगर दिखलाई पड़े तो साधारण वर्षा, पर फसल अच्छी, वस्त्र के व्यापार में अधिक लाभ, मशीनों के कल-पुों में अधिक लाभ, गुड़, चीनी का भाव सस्ता एवं प्रतिदिन उपभोग में आनेवाली वस्तुएं महंगी होती हैं । शनिवार को गन्धर्वनगर उक्त महीने में दिखलाई पड़े तो साधारण वर्षा, फसल की कमी और व्यापारियों को कष्ट होता है। श्रावण मास में मंगलवार को गन्धर्वनगर दिखलाई पड़े तो वर्षा की कमी, किन्तु भाद्रपद में अच्छी वर्षा, फसल साधारण, धन-धान्य की वृद्धि, व्यापारियों को लाभ, जनता को कष्ट, वस्त्र का अभाव, आपसी कलह और उक्त प्रदेश में उपद्रव होते हैं । वुधवार को गन्धर्वनगर दिखलाई पड़े तो अल्प वर्षा, साधारण फसल, घी की महंगी, तैल की भी महंगी, वस्त्र का बाजार सस्ता, सोना-चांदी का बाजार भी सस्ता, शरद् ऋतु में अधिक शीत, अन्न का भाव भी महंगा रहता है । साधारण जनता को तो कष्ट होता ही है, पर धनी-मानियों को भी अनेक प्रकार के कष्ट सहन करने पड़ते हैं। गुरुवार को गन्धर्वनगर दिखलाई पड़े तो अच्छी वर्षा, सुभिक्ष, जनता में शान्ति और व्यापारियों को साधारण लाभ होता है। शुक्रवार को गन्धर्वनगर दिखलाई पड़े तो वर्षाभाव, दुर्भिक्ष और जनता को आथिक कष्ट होता है। शनिवार को गन्धर्वनगर दिखलाई पड़े तो घोर दुर्भिक्ष और नाना प्रकार के उपद्रव होते हैं। भाद्रपद मास में मंगलवार को गन्धर्वनगर दिखलाई पड़े तो अल्प वर्षा, फसल की कमी, जनता को कष्ट एवं आर्थिक क्षति होती है। बुधवार को दिखलाई पड़े तो अच्छी वर्षा, सुभिक्ष, व्यापारी समाज को लाभ, मसाले के व्यापार में हानि एवं पशुओं में अनेक प्रकार के रोग फैलते हैं। गुरुवार को गन्धर्वनगर दिखलाई पड़े तो अतिवृष्टि, फसल की कमी, बाढ़, राजा की मृत्यु, नागरिकों में अशान्ति, घृत, तैल के व्यापार में लाभ और गुड़, चीनी का भाव घटता है। शुक्रवार को गन्धर्वनगर दिखलाई पड़े तो जनता को कष्ट, अनेक प्रकार के उपद्रव, व्यापार में हानि और आभिजात्य वर्ग के व्यक्तियों को कष्ट होता है। शनिवार को गन्धर्वनगर दिखलाई पड़े तो वर्षा में रुकावट, फसल की कमी और धान्य का भाव महंगा होता है। आश्विन मास में मंगलवार को गन्धर्वनगर दिखलाई पड़े तो सामान्य वर्षा, माव में विशेष वर्षा और शीत का प्रकोप, फसल साधारण, खनिज पदार्थों का विकास और देश की समद्धि होती है। बुधवार को गन्धर्वनगर दिखलाई पड़े तो
SR No.023114
Book TitleBhadrabahu Samhita
Original Sutra AuthorN/A
AuthorNemichandra Jyotishacharya
PublisherBharatiya Gyanpith
Publication Year1991
Total Pages620
LanguageSanskrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size31 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy