SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 754
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir पम चन्दनसे चर्चित हैं अंग जिनके तांबूलों से लाल अधर कांधे ऊपर खडग धरे सुन्दर वस्त्र पहिरे TH स्वर्णके आभूषण से शोभित सुन्दर चेष्टा धरे आगे पीछे अलग बगल पयादे चले जांय हैं वीण बांसुरी मृदंगादि वादित्र बाजे हैं नृत्य होता जायहै कपिबंशियोंके कुमार लंका में ऐसे गए जैसे स्वर्ग पुरी में असुरकुमार प्रवेश करें अंगदको लंकामें प्रवेश करता देख स्त्रीजन परस्पर बार्ता करती भइ देखो यह अंगदरूप चन्द्रमा दशमुखकी नगरीमें निर्भय भया चलाजायहे इसने क्या प्रारम्भा आगे अब क्या होयगा इस भांति लोक बात करें हैं ये चले चले रावणके मंदिरमें गए सोमणियोंका चौक देख इन्होंने जानी ये सरोवरहै सोत्रासको प्राप्तभए फिर निश्चय देख मणियोंका चोक जाना तव आगे गए मुभेरुकी गुफासमान महा रत्नों से निर्मापित मंदिरका द्वार देखा माणयोंके तोरणोंसे देदीप्यमान वहां अंजन पर्वत सारिखे इन्द्र नील मणियोंके गज देख महास्कंध कुम्भस्थल जिनके स्थुलदंत अत्यन्त मनोग्य और तिनके मस्तक पर सिंहों के छावा जिनके सिर पर पूछ हाथियों के कुम्भस्थल पर सिंह विकराल बदन तीक्षण दाद डरावने केश तिनको देख पयादे डरे जानिए सांचेही हैं. तब भयकर। भागे अतिविहल भए अंगद ने नीके समझाए तब थागे चले रावण के महिल में कपि वंशी ऐसे जावें जैसे सिंहोंके स्थान में मृग जांय अनेक द्वार उलंघ धागे जाने को असमर्थ भए घरोंकी रचना गहन सो असे भटके जैसे जन्म का अंधाभ्रमें स्फटिकमणि के महिल वहां अाकाशकी आशंका से भ्रमको प्राप्त भए और. इन्द्र नीलमणि की भीति सो अन्धकार स्वरूप भासे मस्तक में शिला की लागी सो अाकुल होय भूमि में पड़े वेदना से व्याकुल हैं नेत्र जिनके किसीएक प्रकार गार्ग उलंघकर भागे गए जहां स्फदिक मणिकी For Private and Personal Use Only
SR No.020522
Book TitlePadmapuran Bhasha
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDigambar Jain Granth Pracharak Pustakalay
PublisherDigambar Jain Granth Pracharak Pustakalay
Publication Year
Total Pages1087
LanguageSanskrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size33 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy