SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 120
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir कुमारसंभव 585 करिभिः 1. करिभि :- [कर+इति] हाथी कपोल कण्डूः करिभिर्विनेतुं विघट्टितानां सरल दुमाणाम्। 1/9 जब यहाँ के हाथी अपनी कनपटी खुजलाने के लिए देवदारु के पेड़ों से माथा रगड़ते हैं। 2. कुञ्जर :-[कुञ्जो हस्तिहनः सोऽस्यास्ति-कुञ्ज+र] हाथी। न्यास्ताक्षरा धातुरसेन यत्र भूर्जत्वचः कुञ्जर बिन्दुशोणः। 1/7 इस पर्वत पर उत्पन्न होने वाले जिन भोज-पत्रों पर लिखे हुए अक्षर हाथी की सैंड पर बनी हुई लाल बुंदकियों जैसे दिखाई पड़ते हैं। 3. गज :-[गज्+अच्] हाथी। अभ्यस्यन्ति तटाघातं निर्नितैरावता गजाः। 2/50 ऐरावत को भी हरा देने वाले उसके हाथी अपना टीले ढाहने का खिलवाड़ किया करते हैं। ददौ रसात्पङ्कजरेणुसुगन्धिं गजाय गण्डूषजलं करेणुः। 3/37 हथिनी बड़े प्रेम से कमल के पराग में बसा हुआ सुगन्धित जल अपनी सूंड से निकालकर अपने हाथी को पिलाने लगी। वधू दुकूलं कलहंसलक्षणं गजाणिनं शोणितं बिन्दुवर्षिच । 5/67 कहाँ तो हँस छपी हुईं चुंदरी ओढ़े हुए आप और कहाँ रक्त की बूंद टपकाती हुई महादेवी जी के कन्धे पर पड़ी हुई हाथी की खाल। उपान्त भागेषु च रोचनाको गजाजिनस्यैव दुकूलभावः। 7/32 हाथी का चर्म ही ऐसा रेशमी वस्त्र बन गया, जिसके आँचलों पर गोरोचन हंस के जोड़े छपे हुए थे। तमृद्धिमद्वन्धुजनाधिरूद्वैर्वृन्दैर्गजानां गिरिचक्रवर्ती। 7/52 महादेवजी के आने से पर्वतराज हिमालय बड़े प्रसन्न हुए और अपने उन धनी कुटुम्बियों को हाथी पर चढ़ा-चढ़ाकर। 4. दन्तिन :-पुं० [अतिशयितौ दन्तौ यस्य-दन्त+वलच्, दीर्घः, दन्त इनि] हाथी। भक्तिभिर्बहुविधाभिरर्पिता भाति भूतिररिव मत्त हस्तिनः। 8/69 इसलिए यह ऐसा दिखाई पड़ रहा है, मानो किसी मतवाले हाथी पर अनेक प्रकार की चित्रकारी कर दी गई हो। For Private And Personal Use Only
SR No.020427
Book TitleKalidas Paryay Kosh Part 02
Original Sutra AuthorN/A
AuthorTribhuvannath Shukl
PublisherPratibha Prakashan
Publication Year2008
Total Pages441
LanguageHindi
ClassificationDictionary
File Size15 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy