SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 216
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir 204 कालिदास पर्याय कोश रावण के शत्रु राम के सिर पर देवताओं ने वे फूल बरसाए, जिनकी सुगंध पाकर। रावण :-[रावयति भीषयति सर्वान्-रु+णिच् ल्युट्] एक प्रसिद्ध राक्षस, लंका का राजा; रावण। रावणावग्रहक्लान्त मिति वागमृतेन सः। 10748 वैसे ही रावणके डर से सूखे हुए देवताओं पर अपने मधुर वचन बरसाकर विष्णु भगवान् भी अन्तर्धान हो गए। राघवास्त्र विदीर्णानां रावणंप्रति रक्षसाम्। 12/51 राम के अस्त्र से मारे हुए उन राक्षसों की मृत्यु का समाचार रावण के पास पहुंचाने के लिए। स रावण हृतां ताभ्यां बद्यन्साचष्ट मैथिलीम्। 12/55 वह रामलक्ष्मण से बोला कि सीताजी को रावण ले गया है। अरावणमरामं वा जगदद्येति निश्चितः। 12/83 उसने मन में ठान लिया था कि आज संसार में या तो रावण ही नहीं रहेगा या राम ही नहीं रहेंगे। रामरावणयोर्युद्धं चरितार्थमिवाभवत्। 12/87 इस प्रकार तीनों लोकों में जो रामरावण का युद्ध प्रसिद्ध था, वह आज सफल हो गया। रावणस्यापि रामास्तो भित्त्वा हृदयमाशुगः। 12/91 उसने रावण के दसों सिरों को आधे पल में काटकर पृथ्वी पर गिरा दिया, जिससे रावण को तनिक भी कष्ट न हुआ। 7. लंकाधिपति :-[लक+अच, मुम् च+ अधिपति] लंका का स्वामी रावण। पुरा जनस्थान विमर्दशंकी संधाय लंकाधिपतिः प्रतस्थे। 6/62 जब महाप्रतापी रावण इन्द्र को जीतने चला, तब उसने इस डर से संधि कर ली थी, कि कहीं ऐसा न हो कि मेरे पीठ पीछे ये मेरे देश को तहस-नहस कर दें। 8. लंकेश :-[लक्+अच, मुम् च+ईश:] लंका का स्वामी रावण। रामं पदातिमालोक्य लंकेशं च वरूथिनम्। 12/84 राम को पैदल और रावण को रथ पर देखकर। १. लंकेश्वर :-[लक्+अच्, मुम् च +ईश्वरः] लंका का स्वामी रावण। For Private And Personal Use Only
SR No.020426
Book TitleKalidas Paryay Kosh Part 01
Original Sutra AuthorN/A
AuthorTribhuvannath Shukl
PublisherPratibha Prakashan
Publication Year2008
Total Pages487
LanguageHindi
ClassificationDictionary
File Size18 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy