SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 33
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ २१ द्वितीय अंक। । दया-आप जो आज्ञा देंगे, वही होगा। [दया जाती है और श्रीजिनेन्द्रदेवके समीप जाकर फिर प्रवेश करती है ] दया-महाराज! सम्पूर्ण मनोरथ सिद्ध हो गये। प्रवोध-प्रिये! कहो, किस प्रकारसे हुए ? दया-किसी विद्वानका कथन है कि, भाग्य उदयसों मनुजके, सुरगन होत सहाय । ताके उलटे होत हैं, स्वजन हु दुर्जेनराय ॥ राजा-अस्तु, वात क्या है, स्पष्ट कहो न? दया-प्रभो! मैने यहांसे अयोध्या जाकर प्रातःकाल ही धर्मोपदेशरूपी प्रकाशके द्वारा जगतके जीवोंका अज्ञानांधकार उड़ानेवाले श्रीअरहंत भगवानका एक चित्र होकर इस प्रकार स्तवन किया कि, ___ प्रभाती। तेरी। जंगजन अघहरन नाथ, चरन शरन तेरी। एकचित्त भजत नित्त, होत मुक्ति चेरी ॥ टेक ॥ होती नहिं विरद चारु, सरिता सम तुव अपार, जनम मरन अगिनि शांति, होति क्यों घनेरी ॥१॥ कीनों जिन द्वेषभाव, तुमते तिन करि कुभाव, . रवि सनमुख धूलि फैकि, निज सिरपर फेरी ॥२॥ शिवस्वरूप सुखदरूप, त्रिविधि-व्याधिहर अनूप, विनकारण वैद्यभूप, कीरति बहु तेरी ॥ जगजन०॥३॥ • १इस प्रभातीमें मूलके दो गाथाओंका और गद्यका आशय मात्र लिया गया है। इसके सिवाय इच्छानुसार नवीन शब्दोंका समावेश भी किया है।
SR No.010766
Book TitleGyansuryodaya Natak
Original Sutra AuthorN/A
AuthorNathuram Premi
PublisherJain Granth Ratnakar Karyalay
Publication Year1909
Total Pages115
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size4 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy