SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 33
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ आओ जीना सीखें.... Y आत्मविश्वास बच्चो! जीवन के हर क्षेत्र में आत्मविश्वास अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। आत्मविश्वास का प्रभाव जीवन के हर क्षेत्र पर पड़ता है। सुदृढ़ आत्मविश्वास से ही व्यक्तित्व गहरा बनता है। प्रसन्नता, संतुष्टि और सार्थकता की झलक दिखाई देती है। आत्मविश्वास जरूरत ऐसे दृढ़ युवाओं की है जो सपने देख सके और सपनो को पहले विचारों में फिर कार्य में बदल सके। सफलता 62 - डॉ. अब्दुल कलाम आत्म और विश्वास दो शब्दों से 'आत्मविश्वास' शब्द बना हैं। 'आत्म' का संबंध स्वयं से है । 'विश्वास' का संबंध श्रद्धा से है। स्वयं में विश्वास यह आत्मविश्वास शब्द का अर्थ है। स्वयं पर स्वयं का विश्वास विकास की आत्मा है। अपने आप पर विश्वास होना सफलता की कुंजी है। जीवन में गति, प्रगति और विकास का प्रथम सोपान है आत्मविश्वास | हमारा विश्वास ही हमारा दृष्टिकोण, हमारी आस्था है। जीवन में अर्थपूर्णता प्राप्त होना और जीवन में यशस्वी होने का मूल मंत्र है आत्मविश्वास । इसमें भी विश्वास बहुत ही महत्त्वपूर्ण हैं। विश्वास दो प्रकार के होते हैं। अपने आप पर विश्वास और दूसरों का तुम्हारे ऊपर विश्वास दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। जितना तुम्हारा दृष्टिकोण सम्यक् और वास्तविकता का बोध होगा उतना ही आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपने प्रति अपना आत्मविश्वास जितना अधिक होगा, लोगों का आप पर विश्वास उतना ही अधिक होगा। इसलिए सही, सच्चा और सुदृढ - - आओ जीना सीखें... आत्मविश्वास होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। आत्मविश्वास का स्त्रोत हैं स्वयं की दृष्टि जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि । इसलिए दृष्टि सकारात्मक और रचनात्मक होना जरूरी है। आत्मविश्वास सकारात्मक सोच है, जो जीवन को रचनात्मक आकार देती है। आत्मज्ञान और आत्मचिंतन से ही सही दृष्टि बन सकती है। अपनी क्षमता, अच्छाई और योग्यता को समझने से आत्मविश्वास बढ़ता है। दृष्टि और सृष्टि का निर्माण अपने आप नहीं होता। उसके लिए अनेक आयामों से गुज़रना होता है। इसके लिए परिवार वातावरण और हमारी आदतें सभी महत्वपूर्ण है। ज्ञान आत्मविश्वास बढ़ाता है सफलता 63 हमेशा आत्मचिंतन करो। अवलोकन से अपनी गलती को पहचानो उसे निकालने का प्रयत्न करो। अच्छी बातों को दोहराओ। गलत बातों को टाल दो ज्ञान बढ़ने से आत्मविश्वास बढ़ता है। इसलिए सतत नया ज्ञान मिले, ऐसा प्रयत्न करो। जागृति सबसे महत्त्वपूर्ण है। हर पल जागृत रहोगे तो गलतियां होंगी नहीं और आत्मविश्वास बढ़ेगा। अच्छी बातें कागज़ पर लिखने की आदत डालो और उसे रोज़ पढ़ते जाओ। इसलिए बच्चो! आत्मविश्वास का • निर्माण करो | महत्त्वपूर्ण बात है, अपने आप को पहचाने। आत्मविश्वास बढ़ाओ । आत्मविश्वास से बड़े से बड़ा काम कुशलता से पूरा होता है। कोई भी कठिनाई आए तो दूर करने की क्षमता होती है।
SR No.009544
Book TitleAao Jeena Sikhe
Original Sutra AuthorN/A
AuthorAlka Sankhla
PublisherDipchand Sankhla
Publication Year2006
Total Pages53
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari & Education
File Size6 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy