SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 25
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ अफलता 0 आओ जीना सीन... संकल्प आओ जीना सीन... सफलता (46) विद्यार्थी अणुव्रत 1. मैं परीक्षा में अवैध उपायों का सहारा नहीं लूंगा। 2. मैं हिंसात्मक एवं तोड़फोड़-मूलक प्रवृत्तियों में भाग नहीं लूंगा। 3. मैं अश्लील शब्दों का प्रयोग नहीं करूंगा, अश्लील साहित्य नहीं पढूंगा तथा अश्लील चलचित्र नहीं देखूगा । 4. मैं मादक तथा नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करूंगा। 5. मैं दहेज से अनुबंधित एवं प्रदर्शन से युक्त विवाह नहीं करूंगा और न ही भाग लूंगा। 6. मैं बड़े वृक्ष नहीं काटूंगा और प्रदूषण नहीं फैलाऊंगा। संकल्प में अद्वितीय शक्ति है, इससे हर कठिन काम भी आसान हो जाता है। संकल्प यानी दृढ़ निश्चय। अपने कार्य में कितनी भी बाधाएँ क्यों न आए, हमें उसे पूरा करना ही है। मन में यह बात जब निश्चित हो जाती है, तो वह कार्य अवश्य पूरा होता है। हम देखते हैं, कितने बच्चे ऐसे हैं जो अपना कार्य पूरा नहीं करते, परीक्षा में अच्छे मार्क्स नहीं लाते। इसका कारण है - उनके मन में चंचलता, एकाग्रता और आत्मविश्वास की कमी। कार्य करने का तरीका सही नहीं होता। लक्ष्य सामने हो, दृढ़ निश्चय हो, तो क्या नहीं होता? एकलव्य को याद करो। वह अपने दृढ संकल्प से श्रेष्ठ धनुर्धर बना था। संकल्प को इच्छा शक्ति भी कहते हैं। वह कितनी प्रबल है यह महत्त्वपूर्ण है। जिनका संकल्प दृढ नहीं होता वे कमजोर पड़ते हैं और शंकाएं पैदा होती है। आशंका से सब डांवाडोल हो जाता है। उनका काम सफलतापूर्वक नहीं होता। इसलिए इरादा हमेशा पत्थर की भांति दृढ होना चाहिए। संकल्प के प्रकार : संकल्प अनेक प्रकार के होते हैं, जैसे - मैत्रीभाव मधुर भाषा सर्वांगीण विकास स्वयं को जानना शारीरिक प्रसन्नता bl2|l12311€ विवेक ( व्यक्तित्व मानसिक 501 2A भावात्मक सत्य 26/ ज्ञान बौद्धिका जीवनभर के संकल्प मैं जीवन भर समाज कार्य करूंगा, गरीबों की सेवा करूंगा अथवा देश सेवा में जीवन बिताऊंगा... दीर्घकालीन संकल्प बचपन से ही संकल्प... मैं डॉक्टर ही बनूंगा। इंजीनीयर ही बनूंगा। Delallen तात्कालिक संकल्प मैं 10वीं कक्षा की परीक्षा में 95 प्रतिशत मार्क्स लाऊंगा LAaei 2 12
SR No.009544
Book TitleAao Jeena Sikhe
Original Sutra AuthorN/A
AuthorAlka Sankhla
PublisherDipchand Sankhla
Publication Year2006
Total Pages53
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari & Education
File Size6 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy