SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 77
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ सरल सामुद्रिक शास्त्र अध्याय-8 8. Female Native स्त्री की 21 मुख्य जातियां होती हैं, जिनका वर्णन संक्षेप में नीचे की पंक्तियों में स्पष्ट किया जाता है। 1. पदमिनी - ऐसी स्त्री दया और स्नेह रखने वाली, चित्त को मोहित करने वाली, हंस के समान चलने वाली तथा माता-पिता की सेवा करने वाली होती है। इसके शरीर से कमल के समान सुगंध निकलती है। वह सुन्दर, सामने वाले को प्रभावित करने वाली तथा पति सेवा में लीन रहती है। इसके नाक, कान तथा होंठ छोटे होते हैं। शंख के समान गर्दन और कमल के समान चेहरा होता है। ऐसी स्त्री सौभाग्यवती, कम सन्तान उत्पन्न करने वाली और पतिव्रता होती है। 2. चित्रणी- ऐसी स्त्रियां पतिव्रता और सब पर स्नेह करने वाली होती हैं। श्रृंगार आदि में उनकी रुचि रहती है। ये ज्यादा परिश्रम नहीं करतीं, पर बुद्धिमान होती हैं। इनका मस्तिष्क गोल तथा नेत्र चंचल होते हैं। इनकी चाल हाथी के समान, स्वर मोर के समान होता है। ऐसी स्त्रियां कोमल अंगों वाली तथा लज्जा रखने वाली होती हैं। ऐसी स्त्रियां नृत्य, प्रेम तथा सुन्दरता से पति को प्रसन्न रखने वाली होती हैं। 3. हस्तिनी- ये पुरुष के मनोनुकूल होती हैं तथा इनमें भोग की इच्छा विशेष होती है। इनका शरीर मोटा और थोड़ा बहुत आलस से भरा हुआ होता है। इनमें लज्जा, धर्म आदि कम होता है। इनकी कपोल, नासिका, कान और गर्दन मोटी होती है। आंखें छोटी और पीली होती हैं। होंठ मोटे और लम्बे होते हैं ये अपने पति से सन्तुष्ट नहीं होती तथा पति के अलावा अन्य पुरुषों से सम्बन्ध बनाने को लालायित रहती हैं। 4. शंखिनी- ये लम्बी होती हैं तथा इनके चलते समय पृथ्वी पर आवाज होती है। ये अपने कूल्हे हिला कर चलती हैं। इनकी आंखें टेढ़ी और शरीर बेडौल 77
SR No.009374
Book TitleSaral Samudrik Shastra
Original Sutra AuthorN/A
AuthorArunkumar Bansal
PublisherAkhil Bhartiya Jyotish Samstha Sangh
Publication Year
Total Pages88
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size1 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy