SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 430
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ सप्तम् वक्षस्कार चन्द्र मंडल - य एगसट्ठिभाए जोयणस्स एगसट्ठिभागं च सत्तहा छेत्ता छ चुण्णियाभाए अबाहाए बाहिरतच्चे चंदमंडले पण्णत्ते । एवं खलु एणं वाएणं पविसमाणे चंदे तयाणंतराओ मंडलाओ तयाणंतरं मंडलं संकममाणे २ छत्तीसं २ जोयणाई पणवीसं च एगसट्टिभाए जोयणस्स एसट्टिभागं च सत्तहा छेत्ता चत्तारि चुण्णियाभाए एगमेगे मंडले अबाहाए वुद्धिं णिवुट्टेमाणे २ सव्वब्भंतरं मंडलं उवसंकमित्ता चारं चरइ । भावार्थ - हे भगवन्! जंबुद्वीप में मंदर पर्वत से सर्वाभ्यंतर चन्द्रमंडल कितने अन्तर पर कहा गया है? हे गौतम! जंबुद्वीप में मंदर पर्वत से सर्वाभ्यंतर चन्द्रमंडल चवालीस हजार आठ सौ बीस योजन के अंतर पर कहा गया है। Jain Education International ४१३ हे भगवन्! जंबुद्वीप में मेरु पर्वत से दूसरा आभ्यंतर चन्द्रमंडल कितने अन्तर पर बतलाया गया है ? २५. ६१ हे गौतम! जंबुद्वीप में मंदर पर्वत से दूसरा आभ्यंतर चन्द्रमंडल ४४८५६योजन तथा इकसठ भागों में विभक्त एक योजन के एक भाग के सात भागों में से चार भाग योजनांश के अंतर पर बतलाया गया है। हे भगवन्! जम्बूद्वीप में मंदर पर्वत से तीसरा आभ्यंतर चन्द्रमंडल कितने अन्तर पर निरूपित हुआ है? . ५१ ६१ हे गौतम! जंबुद्वीप में मंदर पर्वत से तीसरा आभ्यंतर चन्द्रमंडल ४४८६२ - योजन तथा इकसठ भागों में बंटे हुए एक योजन के एक भाग के सात भागों में से एक भाग योजनांश के अंतर पर निरूपित हुआ है। २५ . इस क्रमानुसार निष्क्रमण करता हुआ चन्द्र पूर्व मंडल से उत्तर मंडल का संक्रमण करता हुआ ३६. योजन एवं इकसठ भागों में बंटे हुए एक योजन के सात भागों में से चार भाग योजनांश की वृद्धि करता हुआ सर्व बाह्य मंडल को उपंक्रांत कर गति करता है । ६१ हे भगवन्! जम्बूद्वीप में, मंदर पर्वत से सर्व बाह्य चंद्रमंडल कितने अंतर पर आख्यात हुआ है ? For Personal & Private Use Only www.jalnelibrary.org
SR No.004179
Book TitleJambudwip Pragnapti Sutra
Original Sutra AuthorN/A
AuthorNemichand Banthiya, Parasmal Chandaliya
PublisherAkhil Bharatiya Sudharm Jain Sanskruti Rakshak Sangh
Publication Year2004
Total Pages498
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari & agam_jambudwipapragnapti
File Size9 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy