SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 68
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ पाप ही त्याज्य है, पुण्य नहीं ----- ------ 19 तथा मान-सम्मान की अभिलाषा रखने वाला बहुत पाप उपार्जन करता है और माया शल्य का आचरण करता है। (4) सुवण्णरूप्पस्स उ पव्वया भवे, सिया हु केलाससमा असंखया। नरस्स लुद्धस्स न तेहिं किंचि, इच्छा हु आगाससमा अणंतिया।। __ कैलाश पर्वत के समान सोने-चाँदी के असंख्य पर्वत हों और वे मिल जायें तो भी लोभी मनुष्य को किंचित् मात्र तुष्टि नहीं होती, क्योंकि इच्छा आकाश के समान अनंत है। -उत्तराध्ययन सूत्र, अध्ययन 9, गाथा 48 (5) सल्लं कामा विसं कामा, कामा आसीविसोवमा। कामे य पत्थेमाणा, अकामा जंति दोग्गइं।। काम-भोग शल्य के समान हैं और दृष्टि-विष सर्प के समान है। काम-भोग की अभिलाषा करने वाले, काम-भाोग न भोगने पर भी दुर्गति को प्राप्त होते हैं अर्थात् दु:खी होते हैं। -उत्तराध्ययन सूत्र, अध्ययन 9, गाथा 53 (6) जे केइ सरीरे सत्ता, वण्णे रूवे य सव्वसो। मणसा काय-वक्केणं, सव्वे ते दुक्खसंभवा।। जो कोई प्राणी मन, वचन और काया से शरीर, रूप, वर्ण आदि में आसक्त हैं, वे दु:ख के भाजन हैं अर्थात् उन्हें दुःख भोगना ही पड़ता है। -उत्तराध्ययन सूत्र, अध्ययन 6, गाथा 12 (7) खणमेत्तसोक्खा बहुकालदुक्खा, पगामदुक्खा अणिगामसोक्खा। संसारमोक्खस्स विपक्खभूया, खाणी अणत्थाण उ कामभोगा।। काम-भोग क्षणभर सुख देने वाले हैं और बहुत समय तक दु:ख देने वाले हैं। कामभोग अत्यल्प सुख देने वाले हैं और अत्यन्त दु:ख देने वाले हैं। ये संसार से मुक्ति पाने वाले के लिए विरोधी हैं और समस्त अनर्थों की खान हैं। -उत्तराध्ययन सूत्र, अध्ययन 14, गाथा 13
SR No.034369
Book TitlePunya Paap Tattva
Original Sutra AuthorN/A
AuthorKanhaiyalal Lodha
PublisherSamyaggyan Pracharak Mandal
Publication Year2017
Total Pages314
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size2 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy