SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 92
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ आज्ञा का पुरुषार्थ बनाता है सहज ५३ यों पाँच वाक्य तो बहुत ज़बरदस्त वाक्य हैं। ये वाक्य, समझने के लिए तो बेसिक हैं, लेकिन बेसिक बहुत कठिन है। धीरे-धीरे समझ में आते जाएँगे। ऐसे दिखने में सरल लगते हैं, हैं भी सरल, लेकिन दूसरे बहुत अंतराय हैं न! मन में विचार चलते रहते हैं, भीतर उथल-पुथल चलती रहती है, अकुलाहट होती रहती है, तो वह किस तरह से रिलेटिव और रियल देखेगा? पूर्व कर्म के धक्के... प्रश्नकर्ता : दादा, आपकी जो पाँच आज्ञा हैं, उनका पालन करना थोड़ा मुश्किल है या नहीं? दादाश्री : मुश्किल इसलिए है कि हमारे जो पिछले कर्म हैं, वे परेशान करते रहते हैं। पिछले कर्मों की वजह से आज खीर खाने को मिली। अब खीर ज्यादा खा ली, उसकी वजह से डोजिंग हो गया इसलिए आज्ञा का पालन नहीं हो पाया। अब यह अक्रम है। क्रमिक मार्ग में तो क्या करते हैं कि खुद सभी कर्मों को खपाते-खपाते आगे बढ़ते हैं। खुद कर्म को खपाकर, अनुभव लेकर और भुगतकर फिर आगे बढ़ते हैं। जबकि यह कर्म को खपाए बगैर की बात है। इसलिए हम ऐसा कहते हैं कि 'भाई, इन आज्ञा में रहो और यदि नहीं रह पाए तो चार जन्म ज़्यादा लगेंगे, उसमें क्या नुकसान होने वाला है? प्रश्नकर्ता : वे आज्ञा भी कितनी ही बार सहज रूप से रहती हैं ? दादाश्री : धीरे-धीरे सभी सहज होती जाती हैं। जिसे पालन करनी है, उसके लिए सहज हो जाती है। इसलिए फिर खुद का मन ही उस, साँचे में ढल जाता है। जिसे पालन करनी है और जिसका निश्चय है, उसके लिए कोई परेशानी है ही नहीं। यह तो सब से उच्च, सरल विज्ञान है और निरंतर समाधि रहती है। यदि गाली दे तो भी समाधि नहीं जाती, नुकसान हो तब भी समाधि नहीं जाती, घर को जलता हुआ देखे तो भी समाधि नहीं जाती। प्रश्नकर्ता : प्रज्ञाशक्ति का इतना विकास होता है कि सभी आज्ञा उसमें समा जाती हैं?
SR No.034326
Book TitleSahajta Hindi
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDada Bhagwan
PublisherDada Bhagwan Aradhana Trust
Publication Year
Total Pages204
LanguageHindi
ClassificationBook_Other
File Size2 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy