SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 154
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ [१] प्रज्ञा तो सभी जगह रहेगी। प्रज्ञा तो, जब तक मोक्ष में न पहुँच जाएँ, तब तक बाहर रहकर काम करती रहेगी। प्रश्नकर्ता : यानी उस प्रज्ञा से हम पर कृपा उतरती है। दादाश्री : हाँ, प्रज्ञा से कृपा उतरती है। तब हमें पता चल जाता है कि कृपा उतरी है इस व्यक्ति पर। प्रश्नकर्ता : लेकिन क्या फिर प्रज्ञा को वीतरागता में परेशानी नहीं आती? दादाश्री : प्रज्ञा वीतराग है ही नहीं। प्रश्नकर्ता : प्रज्ञा वीतराग नहीं है? दादाश्री : हो ही नहीं सकती न! प्रज्ञा तो इन सब का निकाल करने की ही झंझट लेकर आई है। जैसे-तैसे करके, सब समेटकर उसे मोक्ष में ले जाना है। यही उसका काम है। प्रश्नकर्ता : लेकिन आपकी प्रज्ञा तो बहुत बड़ी है। दादाश्री : वह तो खूब डेवेलप्ड है लेकिन काम तो उसका भी यही है। हम ऐसा कहते भी हैं कि 'देखो भाई, भगवान की कृपा कम हो गई है तुम पर'। प्रश्नकर्ता : अर्थात् वह प्रज्ञा की ही बात है? दादाश्री : हाँ, लेकिन ऐसा भी कहते हैं कि कृपा कुछ कारणों की वजह से कम हो गई है। उन कारणों को बदल दो तो वापस मिलेगी। प्रश्नकर्ता : लेकिन क्या वे सारी बातें प्रज्ञा की हैं? दादाश्री : दादा भगवान तो वीतराग ही हैं न! वीतराग को तो ऐसा कुछ भी नहीं है। प्रश्नकर्ता : तो क्या प्रज्ञा केवलज्ञान होने तक रहती है?
SR No.034041
Book TitleAptvani 13 Uttararddh
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDada Bhagwan
PublisherDada Bhagwan Aradhana Trust
Publication Year2018
Total Pages540
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size2 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy