SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 105
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ दोहा १. बाहुबलजी को केवलज्ञान प्राप्त हुआ, यह ब्राह्मी-सुंदरी का उपकार है। ये दोनों सतियां भी बड़ी महान् एवं गुणरत्नों की भंडार हैं। २,३. उनका रूप बड़ा मनोरम एवं अप्सरा के प्रतिरूप है। ब्राह्मी का रूप देखकर भरतजी ने मन में जब यह विचार किया- मैं इसे स्त्री-रत्न के रूप में अपने अंत:पुर में सर्वोत्तम पद पर स्थापित करूं यह बात सुनी तो ब्राह्मी ने तपस्या स्वीकार करली। ४. वह दो-दो दिनों के अंतराल से खाना खाने लगी और रूप का विनाश करने लगी। अब मैं आदि से इस प्रसंग का उद्भव बता रहा हूं। सुधीजन उसे सुनें। ढाळ : १६ १. राजा ऋषभ के सुमंगला और सुनंदा नाम की दो रानियां थीं। सुमंगला ने ब्राह्मी और सुनंदा ने सुंदरी नाम से दो पुत्रियों को जन्म दिया। २. दोनों ने पूर्व भव में सत् क्रिया की थी। इससे इनकी काया कोमल एवं सुनहरी थी। इनके रूप में कोई कमी नहीं थी। ३. दोनों सर्वार्थ सिद्ध विमान से च्युत होकर भरत और बाहुबल की युगल बहनों के रूप में पैदा हुईं। इसलिए दोनों बहनों के सौ भाई हुए। ४. भरत और बाहुबल बड़े थे। शेष अट्ठानवे उनसे छोटे थे। वे अत्यंत कुशल
SR No.032414
Book TitleAcharya Bhikshu Aakhyan Sahitya 01
Original Sutra AuthorN/A
AuthorTulsi Ganadhipati, Mahapragya Acharya, Mahashraman Acharya, Sukhlal Muni, Kirtikumar Muni
PublisherJain Vishva Bharati
Publication Year2011
Total Pages464
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size20 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy