________________
प्रश्न (1) निम्न शब्दों की सातों विभक्तियों के एकवचन रूप दीजिए
पुल्लिंग शब्द मार्ग। देव। भाग। धनञ्जय। कवि। अरि। भानु। पितृ। भ्रात। सर्व।
स्त्रीलिंग शब्द उपासना। दया। मातृ। विद्या। जिहा। नासिका। किम्। यद्। धेनु। नदी। (2) निम्न शब्दों के केवल तृतीया, चतुर्थी तथा पंचमी के एकवचन रूप लिखिएराम। देवता। विष्णु। कर्तृ। अस्मत्। (3) निम्न वाक्यों का हिन्दी में अर्थ लिखिए
सः त्वां न जानाति किम् ? यदा सः आगतः तदा एव त्वं गतः। दशरथस्य पुत्रः श्रीरामचन्द्रः अस्ति । विश्वामित्रेण सह रामचन्द्रः वनं गतः। तत्र का अद्य अन्नं भक्षयति ? सा बाला तस्मिन् गृहे न पठति।
(4) निम्न वाक्यों के उत्तर संस्कृत में ही दीजिए
तव किम् नाम अस्ति ? इदानीं त्वं किम् पठसि ? श्रीकृष्णचन्द्रः कस्य पुत्रः आसीत् ? श्रीरामचन्द्रेण केन सह युद्धं कृतम् ? धर्मेण किम् भवति।
(5) निम्न वाक्यों के संस्कृत-वाक्य बनाइए
मैं पाठशाला जाता हूँ। वह मुझे देखता है। राजा ने उसके लिए धन दिया। सूर्य आकाश में आया। प्रातःकाल संध्या कर। सवेरे उठ और स्नान कर।
(6) आप कोई एक कथा संस्कृत में लिखने का यत्न कीजिए। (7) निम्न शब्दों के अर्थ कीजिए
उत्तिष्ठ। व्यायामः। पंचवादनसमयः। नागः। याचकः। सैनिकः। रविः। कोलाहलः। स्वमपि। युवा। कुशलः। शुभम् । जाया।
पाठ 31
पाठको ! अब तक आपने 30 पाठ स्मरण किए हैं, और व्याकरण के नियमों का विशेष ज्ञान न होते हुए भी आपने संस्कृत-भाषा में व्यावहारिक बातचीत करने की योग्यता प्राप्त की है।
अब इसके पश्चात् व्याकरण का थोड़ा परिचय करने की आवश्यकता है 101