SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 138
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ [१.४] प्रकृति को निर्दोष देखो गुनाह क्या था? कि सभी को दोषित देखा और इन चंदूभाई (फाइल नं - १) का दोष नहीं देखा। उस गुनाह का रिएक्शन आया है यह। अतः गुनहगार पकड़ा गया। अन्य कोई गुनहगार है ही नहीं। प्रश्नकर्ता : सब उल्टा देखा है। दादाश्री : उल्टा ही देखा है, अब सीधा देखा है। बात को सिर्फ समझना ही है। कुछ करना नहीं है। वीतरागों की बात को सिर्फ समझना ही होता हैं, करना कुछ नहीं होता। वीतराग कितने समझदार थे! यदि करना हो तो इंसान थक जाए बेचारा! प्रश्नकर्ता : और यदि करेगा तो वापस बंधन आएगा न? दादाश्री : हाँ! करना, वही बंधन है। कुछ भी करना, वह बंधन है। माला फेरी, तो भी बंधन है लेकिन वह सब के लिए नहीं। बाहर के लोगों के लिए कह सकते हैं कि माला फेरना क्योंकि उनका व्यापार बंधनवाला है।
SR No.030023
Book TitleAptavani Shreni 13 Purvarddh
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDada Bhagwan
PublisherDada Bhagwan Aradhana Trust
Publication Year2015
Total Pages518
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size2 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy