SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 430
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ वाली सारी दुनिया है। इसी हेतु से, 'अर्थ' और 'काम' के अभिलाषी भवाभिनंदी जीव प्रायः संसार में बहुत ज्यादा हैं। इसीलिए शास्त्रकार पुकार पुकार कर कहते हैं कि,- 'अर्थ, और 'काम' के सामान दुष्ट पुरुषार्थों में अपने आत्मा की शक्ति को न लगाकर, 'धर्म' और ' मोक्ष ' में लगाओ। (0 मानव-जन्म की दुर्लभता।। अस्मिन्नपारसंसारपारावारे शरीरिणाम् / महारत्नमिवान मानुष्यमिह दुर्लभम् // 1 // मानुष्यकेऽपि संप्राप्ते प्राप्यते पुण्ययोगतः / देवता भगवानर्हन् गुरवश्व सुसाधवः // 2 // ..मानुष्यकस्य यद्यस्य वयं नादमहे फलम् / 3 मुषिताः स्मस्तदधुना चौरेसति पत्तने // 3 // : भावार्थ-इस अपार संसार रूपी महासमुद्र में प्राणियों का मनुष्य जन्म रूपी महारत्न यदि डूब जाय तो उसका वापिस मिलना कठिन है / (1) मनुष्य जन्म पाकर भी मनुष्य पुण्य के योगसे श्री अरिहंत भगवान, देव और सुसाधु गुरु की भांति माने जाते हैं / (2) यदि हम मनुष्य जन्म का अच्छा फल नहीं चक्खें तो, समझना चाहिए कि हम मनुष्यों से भरे हुए बाहर के मध्य भाग में ही लुट गये हैं। (3)
SR No.023533
Book TitleDharm Deshna
Original Sutra AuthorN/A
AuthorVijaydharmsuri
PublisherYashovijay Jain Granthmala
Publication Year1932
Total Pages578
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size27 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy