SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 251
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ २१० सोमसेनभट्टारकविरचित तस्माद्यत्नः परः कार्यो धर्माय जलशोधने । नूतनं सुदृढं वस्त्रं ग्राह्यं श्रावधर्मिणा ॥ २० ॥ इसलिए श्रावकोंको जल छाननेमें धर्मके निमित्त पूरा पूरा यत्न करना चाहिए तथा नया मजबूत कपड़ा जल छाननेको रखना चाहिए ॥ २० ॥ इस ग्रन्थके प्रायः सभी श्लोक संग्रह किये हुए हैं, इसलिए पुनरुक्तिपर लक्ष्य नहीं देना चाहिए। पट्टकूलमतिसूक्ष्म बहुमूल्यं दृढं धनम् । परिधत्ते स्वयं वस्त्रं जलार्थे तु दरिद्रता ॥२१॥ जो बहुत बढ़िया हो, अधिक मूल्यका हो, बहुत बारीक हो, बहुत ही मोटा हो जिससे पानी छनना ही मुश्किल हो जाय-ऐसे कपड़ेको जन-छाननेके लिए रखनेसे दरिद्रता बढ़ती है ॥२१॥ गोधूमादिसुधान्यानि संशोध्य शुचिभाजने । नूतनानि पवित्राणि पेषयेज्जीवयत्नतः ॥ २२ ॥ अच्छे नए गेहूं आदि धान्यको पवित्र बर्तनमें बीन कर चक्कीमें सावधानीसे पीसे, जिससे कि जीवोंको बाधा न पहुंचे ॥ २२॥ घुणितं जीणितं धान्यं वर्णस्वादविपर्ययम् । पेषयेत्कुट्टयेनैव भिक्षुभ्योऽपि न दीयते ॥ २३ ॥ जो घुना हुआ हो, पुराना हो, जिसका रंग और स्वाद बदल गया हो-ऐसे धान्यको नहीं पीसे, न ऊखलमें कूटे और न भिक्षुकोंको देवे ॥ २३ ॥ घुणितं कीटसंयुक्तं धर्मे मार्गेऽथवा जले । धान्यं प्रसार्यते नैव जीवघातो भवेद्यतः ॥ २४ ॥ जो घुन गया हो, जिसमें कीड़े पड़ गए हों-ऐसे धान्यको न तो धूपमें फैलावे, न रास्तेभे फैलावे, और न पानीसे धोवे । क्योंकि ऐसा करनेसे जीवोंकी हिंसा होती है ॥ २४ ॥ बहुदिनानि रक्ष्यन्ते न च धान्यानि संग्रहे । उत्पत्तिस्त्रसजीवानां यतः सञ्जायते भुवि ॥ २५ ॥ अधिक दिन पर्यन्त धान्यका संग्रह न रक्खे । क्योंकि आधिक दिन तक रखनेसे उसमें त्रसजीव पड़ जाते हैं ॥ २५॥ तण्डुलेषु च चूर्णेषु द्विदलेषु च शीघ्रतः। उत्पत्तिस्त्रसजीवानां तस्माद्वेगाव्ययो मतः ॥ २६ ॥ चावलोंमें, आटेमें और चने आदिकी दाल में बहुत जल्दी त्रस जीव उत्पन्न हो जाते हैं । इसलिये इनको अधिक दिन तक न रखकर जल्दी खर्च कर देना चाहिए ॥ २६ ॥ त
SR No.023170
Book TitleTraivarnikachar
Original Sutra AuthorN/A
AuthorSomsen Bhattarak, Pannalal Soni
PublisherJain Sahitya Prasarak Karyalay
Publication Year1924
Total Pages440
LanguageSanskrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size36 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy