SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 426
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailashsagarsuri Gyanmandir श्रमण-सूत्र हित-शिक्षा नहिं ग्रही द्वेष से नाक सिकोड़ा, बना घोर अविनीत 'अहं' से नाता जोड़ा। हा। इस कलुषित कर्म पर, बार-बार धिक्कार है। गुरु-सेवा ही मोक्ष का एक मात्र वर द्वार है। अष्टादश-पाप पाप-पंक अष्टादश प्रतिपल, आत्मा मलिन बनाते हैं। भीम भयंकर भव-अटवी में, - भ्रान्त बना भटकाते हैं। पाप-शिरोमणि हिंसा से जग जीव नित्य भय खाते हैं। मृषावाद से मानव जग में, निज विश्वास गँवाते हैं। चौर्यवृत्ति अति ही अधमाधम, निज-पर सब को दहती है। मैथुनरत पुरुषों की बुद्धि, निशदिन विकृत रहती है । संसृति-मूल परिग्रह भीषण, ममताऽऽसक्ति बढ़ाता है। आकुल-व्याकुल जीवन रहता, आखिर नरक पठाता है। क्रोध मान से सजन जन भी, झटपट बैरी हो जाने। For Private And Personal
SR No.020720
Book TitleShraman Sutra
Original Sutra AuthorN/A
AuthorAmarchand Maharaj
PublisherSanmati Gyanpith
Publication Year1951
Total Pages750
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size22 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy