SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 149
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir ॥ सर्वार्थसिद्धिवचनिका पंडित जयचंदजीकृता ॥ प्रथम अध्याय । पान १३१ ॥ बहुरि अन्यवादी ज्ञानकोंही प्रमाण मानि याका स्वरूप लक्षण एकांततैं अन्यप्रकार कहै हैं । सोभी सवाध है । तहां बौद्धमती कहै हैं, जो 'अविसंवादि ज्ञानं प्रमाणं, कहिये जायें विसंवाद न होय सो ज्ञान प्रमाण है । ताकूं पूछिये; जो कहैगा प्रमाताकी इच्छा जहां पूरि होय जाय तहां अविसंवाद है, तौ स्वप्रादिकका ज्ञानभी प्रमाण ठहरेगा, तहांभी वांछापूरण होय जाय है । बहुरि कहेगा, जो, जहां वस्तूकै अर्थक्रिया ठहरै, तहां अविसंवाद है, तौ गीतादि शब्दका ज्ञान तथा चित्रामादिकका ज्ञानकै प्रमाणता ठहरेगी। तहां स्वरूपमात्रका ज्ञान है, अर्थक्रिया नही है । ऐसें बौद्धकर मान्या अविसंवाद लक्षण बाधासहित है || बहुरि और भी मतके एकांत प्रमाणके लक्षण तथा विशेषण जुदे जुदे करे हैं ते युक्तिशास्त्रतैं बाधासहित हैं । ते श्लोकवार्तिकादिकतें जानने । जैनमतमें तौ " स्वापूर्वार्थव्यवसायात्मकं ज्ञानं प्रमाणम्” ऐसा लक्षण परीक्षामुखविषै है । और शास्त्र पाठांतर का है । सोही निर्वाध है । बहुरि प्रमाणका प्रमाणपणां कैसें होय ? तहां सर्वथा एकांतवादी केई तौ तिस प्रमाणही प्रमाणपणांका निश्चय होय है ऐसें कहै हैं । केई अन्यतें प्रमाणता हो है ऐसें कहै हैं । सो यहु बाधासहित है । स्याद्वादकर अभ्यासदशा में तौ प्रमाणका निश्चय प्रमाणही होय है । बहुरि विना अभ्यासदशा में परतें निश्चय होय है ऐसा For Private and Personal Use Only ०६६
SR No.020662
Book TitleSarvarthsiddhi Vachanika
Original Sutra AuthorN/A
AuthorJaychand Pandit
PublisherKallappa Bharmappa Nitve
Publication Year1833
Total Pages824
LanguageSanskrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size20 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy