SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 374
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www. kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir ऋतुसंहार 839 हुताग्निकल्पैः सवितुर्गभस्तिभिः कलापिन: क्लान्तशरीर चेतसः। 1/16 हवन की अग्नि के समान जलते हुए सूर्य की किरणों से जिन मोरों के शरीर और मन दोनों सुस्त पड़ गए हैं। 5. मयूख - [मा + ऊख, मयादेशः] प्रकाश किरण, रश्मि, अंशु, कांति, दीप्ति, किरण। रवेर्मयूखैरभितापितो भृशं विदह्यमानः पथि तप्त पांसुभिः। 1/13 सूर्य की किरणों (धूप) से एकदम तपा हुआ और पैड़ें की गर्म धूल से झुलसा हुआ यह साँप। रवेर्मयूखैरभितापितो भृशं वराहयूथो विशतीव भूतलम्। 1/17 सूर्य की किरणों (धूप) से एकदम झुलसा हुआ यह जंगली सुअरों का झुंड मानो धरती में घुसा जा रहा है। 6. मरीचि - [मृ + इचि] प्रकाश की किरण। नेत्रोत्सवो हृदयहारिमरीचिमालः प्रह्लादकः शिशिरसीकरवारिवर्षी। 3/9 आँखों को भला लगने वाले जिस चंद्रमा की किरणें मन को बरबस अपनी ओर खींच लेती हैं, वही सुहावना और ठंडी फुहार बरसाने वाला चंद्रमा। न चन्दनं चन्द्रमरीचिशीतलं न हर्म्यपृष्ठं शरदिन्दुनिर्मलम्। 5/3 न किसी को चंद्रमा की किरणों से ठंडाया हुआ चंदन ही अच्छा लगता है, न शरद के चंद्रमा के समान निर्मल छतें सुहाती हैं। माभि - किरण, प्रकाश किरण। तुषारसंघातनिपातशीतलाः शशाङ्कमाभिः शिशिरीकृताः पुनः। 5/4 घने पाले से कड़कड़ाते जाड़ों वाली, चंद्रमा की किरणों से और भी ठंडी बनी हुई रातों में। मयूर 1. कलापिन - [कलाप + इनि] मोर। हुताग्निकल्पैः सवितुर्गभस्तिभिः कलापिन: क्लान्त शरीर चेतसः। 1/16 हवन की अग्नि के समान जलते हुए सूर्य की किरणों से जिन मोरों के शरीर और मन दोनों सुस्त पड़ गए हैं। For Private And Personal Use Only
SR No.020427
Book TitleKalidas Paryay Kosh Part 02
Original Sutra AuthorN/A
AuthorTribhuvannath Shukl
PublisherPratibha Prakashan
Publication Year2008
Total Pages441
LanguageHindi
ClassificationDictionary
File Size15 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy