SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 35
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir रघुवंश 23 जैसे बिना पानी के मेघ समुद्र के पास जाते हैं और वह इन्हें इतना जल दे देता है कि वे संसार भर को जल बाँटने लगते हैं। 5. उदन्वान् :-[उन्द+कनिन्-उदक इत्यस्य उदन् आदेश:+वान्] समुद्र। अवकाशं किलोदवानरामायाभ्यर्थितो ददौ। 4/58 वरन् उस प्रतापी समुद्र ने ही कर दिया, जिसने बहुत प्रार्थना करने पर परशुराम जी को थोड़ी सी भूमि दी थी। वेलासकाशं स्फुटफेनराजिनवैरुदन्वानिव चन्द्रपादैः। 7/19 जैसे चन्द्रमा की नई किरणें समुद्र की उजली झागवाली लहरों को खींचकर दूर किनारे तक ले आती हैं। ते च प्राहुरुदन्वन्तं बुबुधे चादिपुरुषः। 10/6 ज्यों ही देवता लोग क्षीर सागर में पहुँचे, त्यों ही विष्णु भगवान भी योग निद्रा से जाग उठे। वृषेव पयसां सारमाविष्कृत मुदवता। 10/52 जैसे इन्द्र ने समुद्र में से निकले हुए अमृत के कलश को थाम लिया। बभौ बलौघः शशिनोदितेन वेला मुदन्वानिव नीयमानः। 16/27 जैसे चन्द्रमा उदित होकर समुद्र को तट तक खींच लाता है। 6. उर्मिमाली :- समुद्र प्रत्युज्जगामम क्रथकैशिकेन्द्रश्चंद्र प्रवृद्धोर्मिरिवोर्मिमाली। 5/6 जैसे समुद्र अपनी लहरें ऊँचे उठाकर चंद्रमा का स्वागत करता है। 7. क्षीरनिधि :-[धस्यते अद्यसे, घस्+ईरन्, उपधालोपः , घस्य ककारः षत्वं च+निधि] दुग्ध सागर। दिलिप इति राजेन्द्ररिंदुःक्षीर निधाविव। 1/12 राजा दिलीप ने वैसे ही जन्म लिया, जैसे क्षीर सागर में चन्द्रमा ने जन्म लिया था। 8. जलनिधि :-[जल्+अक्+निधि] समुद्र। शशिनमुपगतेयं कौमुदी मेघमुक्तं जलनिधिमनरूपं जहु कन्यावतीर्णा। 6/85 यह तो चाँदनी और चंद्रमा का मेल हुआ है और गंगाजी समुद्र में मिल गई हैं। 9. पयोधि :-[पय्+असुन्, पा+असुन्, इकारादेश +धि:] समुद्र। For Private And Personal Use Only
SR No.020426
Book TitleKalidas Paryay Kosh Part 01
Original Sutra AuthorN/A
AuthorTribhuvannath Shukl
PublisherPratibha Prakashan
Publication Year2008
Total Pages487
LanguageHindi
ClassificationDictionary
File Size18 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy