SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 306
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ रायचन्द्रजैनशास्त्रमालायाम् किं च केचि धर्मस्य चत्वारः खामिनः स्मृताः । सद्दृष्ट्याद्यप्रमत्तान्ता यथायोग्येन हेतुना ॥ २८ ॥ अर्थ- - तथा यह विशेष है कि कितनेही आचार्योंने धर्म ध्यानके खामी (अधिकारी) चार भी कहे हैं वे सम्यग्दृष्टी अविरतसे लेकर देशविरत, प्रमत्त, अप्रमत्त पर्यन्त यथायोग्य हेतुसे कहे हैं ॥ २८ ॥ ध्यातारस्त्रिविधा ज्ञेयास्तेषां ध्यानान्यपि त्रिधा । श्याविशुद्धियोगेन फलसिद्धिरुदाहृता ॥ २९ ॥ 1 अर्थ — इस धर्म ध्यानके ध्याता तीन प्रकारके भी कहे हैं और उनके ध्यान भी तीन प्रकारके कहे है, क्योंकि लेश्याकी विशुद्धतासे फलसिद्धि कही है । भावार्थ - गुणस्थानकी अपेक्षा जघन्य मध्यम उत्कृष्ट मेदसे ध्याता तीन प्रकारके हैं, जहां जैसी विशुद्धता हो वैसा ही हीनाधिक ध्यानके भाव होते हैं वैसा ही हीनाधिक फल होता है ॥ २९ ॥ अब आसनके जीतनेका विधानका उपदेश करते हैं,-- २८२ अथासनजयं योगी करोतु विजितेन्द्रियः । मनागपि न खिद्यन्ते समाधौ सुस्थिरासनाः ॥ ३० ॥ अर्थ - अब यह कहते हैं कि जो योगी मुनि विशेषकरके जितेन्द्रिय हैं वे आसनका जय करो क्योंकि जिनका आसन भलेप्रकार स्थिर है वे समाधिमें किंचिन्मात्र भी खेदको प्राप्त नहीं होते । भावार्थ - आसनको जीतै तो समाधिसे ( ध्यान से ) चलायमान न 1 होय ॥ ३० ॥ आसनाभ्यास वैकल्याद्वपुः स्थैर्य न विद्यते । खिद्यते त्वङ्गवैकल्यात्समाधिसमये ध्रुवम् ॥ ३१ ॥ अर्थ — आसनके अभ्यासकी विकलतासे शरीरकी स्थिरता नहीं रहति और समा धिके समय शरीरकी विकलतासे भी निश्चय करके खेदरूप होजाता है ॥ ३१ ॥ · वातातपतुषाराचैर्जन्तुजातैरनेकशः । कृतासनजयो योगी खेदितोऽपि न खिद्यते ॥ ३२ ॥ अर्थ - जो योगी आसनको जीत लेता है वह पवन आताप तुषार शीतादिकसे तथा अनेक जीवोंसे अनेक प्रकारसे पीड़ित हुआ भी खेदको प्राप्त नहीं होता । आसन जीतनेका फल यही है ॥ ३२ ॥ आसाद्याभिमतं रम्यं स्थानं चित्तप्रसत्तिदम् । उद्भिन्नपुलकः श्रीमान्पर्यङ्कमधितिष्ठति ॥ ३३ ॥ अर्थ-योगी मुनि आसन करते समय चित्तको प्रसन्न करनेवाले रमणीक स्थानको
SR No.010853
Book TitleGyanarnava
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPannalal Baklival
PublisherParamshrut Prabhavak Mandal
Publication Year1913
Total Pages471
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size23 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy